{"_id":"603d34878ebc3ee64b5f1743","slug":"survey-of-sensitive-booths-started-dhampur-news-mrt5278610155","type":"story","status":"publish","title_hn":"संवेदनशील बूथों का सर्वे शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संवेदनशील बूथों का सर्वे शुरू
विज्ञापन
संवेदनशील बूथों का सर्वे शुरू
धामपुर। प्रशासनिक अधिकारी चुनाव आयोग के आदेश पर त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियों में जुटे हैं। अधिकारियों ने मतदेय स्थलों और बूथों को संवेदनशीलता का सर्वे कराने का काम शुरू कर दिया है। एसडीएम ने पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारियों से अपने अपने क्षेत्रों के मतदान स्थलों और बूथों की संवेदनशीलता की रिपोर्ट जल्द पेश करने के निर्देश दिए गए हैं।
एसडीएम ने बताया कि अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वह साल 2015 में संपन्न हुए चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए मतदेय स्थलों और बूथों की संवेदनशीलता को तय करें। देखना है कि साल 2015 में संपन्न हुए चुनाव में किस मतदेय स्थल या बूथ पर वोटों को लेकर जातिगत या सांप्रदायिक संघर्ष तो नहीं हुआ। 90 प्रतिशत से ज्यादा मतदान कहां पर हुआ है। रिकार्ड मतदान होने का क्या कारण रहा है। विभिन्न कारणों को तलाशने के बाद बूथों की संवेदनशीलता को तय किया जाएगा। प्रशासन की ओर से पुलिस और राजस्व विभाग की टीमों से अलग-अलग सर्वे कराया जा रहा है। जिससे सही स्थिति का पता चल सके। अधिकारियों से 15 मार्च तक रिपोर्ट पेश करने के आदेश दिए है।