फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Survey of nine thousand hectares of sugarcane so far

अब तक नौ हजार हेक्टेयर गन्ने का सर्वे

Wed, 11 May 2022 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 11 May 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Survey of nine thousand hectares of sugarcane so far
अब तक नौ हजार हेक्टेयर गन्ने का सर्वे
विज्ञापन

धामपुर। गन्ना विभाग और धामपुर चीनी मिल द्वारा 52 हजार हेक्टेयर गन्ना क्षेत्रफल का 20 जून तक सर्वे पूरा किया जाना है। 20 दिन बीतने के बाद अभी तक नौ हजार हेक्टेयर का सर्वे हो सका है। जिसे देखते हुए विभाग ने 45 की बजाय अब 50 टीमों को सर्वे में लगा दिया है।
गन्ना जीएम ओमवीर सिंह ने बुधवार को बताया कि चीनी मिल और गन्ना विभाग के प्रयास से 20 अप्रैल से आगामी गन्ना पेराई सत्र के लिए गन्ना सर्वे का कार्य किया जा रहा है। सर्वे समय से पूरा कराने के लिए 45 टीमें लगीं थीं। पांच टीमें और लगा दी गईं हैं। अब 50 टीमें जीपीएस प्रणाली के अंतर्गत गांव के हर स्थान पर जाकर गन्ना पौधा और गन्ना पेड़ी का अलग अलग का सर्वे कर रही हैं। बकौल जीएम, 20 दिन में अब तक 52 हजार हेक्टेयर के सापेक्ष 9000 हेक्टेयर क्षेत्रफल के गन्ने सर्वे का कार्य हुआ है। 20 जून तक सर्वे पूरा करना है।
विज्ञापन

गन्ना मिल और गन्ना विभाग के अधिकारियों की संयुक्त टीमें गन्ना सर्वे कार्य का औचक निरीक्षण कर रहीं हैं। किसानों को प्रेरित किया जा रहा है कि वह सर्वे के दौरान अपने खेतों पर मौजूद रहें। एससीडीआई अमित कुुमार पांडेय का कहना है कि किसान गन्ना सर्वे में किसी प्रकार की लापरवाही न करें। ऐसा करना किसानों के लिए ही परेशानी का कारण बन सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed