{"_id":"626ad904d515096c786144cf","slug":"survey-of-650-hectares-of-sugarcane-done-in-eight-days-dhampur-news-mrt5864591127","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ दिन में किया 650 हेक्टेयर क्षेत्रफल गन्ने का सर्वे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठ दिन में किया 650 हेक्टेयर क्षेत्रफल गन्ने का सर्वे
विज्ञापन

धामपुर। गन्ना विभाग ने ग्राम व प्लाट वार गन्ने का सर्वे शुरू कर दिया है। 20 अप्रैल से शुरू हुए गन्ने के सर्वे के मद्देनजर अब तक आठ दिन में 650 हेक्टेयर क्षेत्रफल का सर्वे हो चुका है। 48 टीमें गन्ना सर्वे में लगी हैं। लेकिन अभी तक किसानों द्वारा घोषणा पत्रों का ऑनलाइन नहीं किए गए हैं। जिस कारण सर्वे का कार्य तेज नहीं हो पा रहा है।
ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक अमित कुमार पांडे का कहना है कि धामपुर क्षेत्र में 355 गांवों में करीब 39 हजार हेक्टेयर क्षेत्रफल में गन्ने का सर्वे होना है। इस बार गन्ना सर्वे के दौरान उत्तम किसानों का चयन करने के लिए ट्रेंच विधि से बुवाई, सहफसली खेती, ट्रेस मल्चर का प्रयोग, रेटून मैनेजमेंट, ड्रिप सिंचाई से खेती करने वाले किसानों को अलग से सूचीबद्ध किया जा रहा है। गन्ना सर्वे जीपीएस सिस्टम से किया जा रहा है। किसानों को सुझाव दिया जा रहा है कि वे सर्वे के दौरान अपने खेतों पर मौजूद रहें। अगर कही गड़बड़ी नजर आती है तो ठीक करा लें। गन्ना सर्वे 30 जून तक चलेगा। आठ दिन में 650 हेक्टेयर का सर्वे कर लिया गया है। किसान घोषणापत्र ऑनलाइन करें तो कार्य तेजी से होगा।
गन्ना सर्वे टीम में शामिल गन्ना विभाग और चीनी मिल के कर्मियों को निर्देशित किया गया है कि वे किसानों की मौजूदगी में ही सर्वे को प्राथमिकता दें। बकौल एससीडीआई का कहना है कि उनके द्वारा अब तक 70 स्थानों का निरीक्षण किया गया।