फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Surveillance to prevent the population of elephants in the territory

हाथियों को आबादी क्षेत्र में आने से रोकने को चौकसी

Mon, 11 Jul 2016 11:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Mon, 11 Jul 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
Surveillance to prevent the population of elephants in the territory
कालागढ़ के आबादी क्षेत्र में आया जंगली हाथी। - फोटो : अमर उजाला
कालागढ़/शेरकोट में कार्बेट टाइगर रिजर्व के वन्य क्षेत्र से निकलकर आबादी में आने वाले हाथियों को रोकने के लिए वन विभाग ने चौकसी बढ़ा दी है। वनों से निकलकर दो हाथी नई कालोनी के आबादी क्षेत्र में करीब एक माह से देखे जा रहे हैं। इससे नई कालोनी में अफरातफरी का माहौल रहता है। हाथियों की दहशत इतनी अधिक है कि नागरिक घरों निकलते में घबराते हैं। वहां  से यह हाथी बेरोक टोक मनोरंजन क्लब, हाईड्रिल कालोनी, शिशु निकेतन स्कूल के  पीछे, मुख्य मार्ग एवं गोल चौराहे पर अक्सर पहुंच जाते हैं। दो दिन पहले एक हाथी ने बाजार में जमकर उत्पात मचाया था। इससे नागरिकों में हड़कंप  मचा गया था। हाथियों के उत्पात को देख दुकानदार दुकानें बंद कर भाग निकले थे। भिक्कावाला के खेतों का गन्ना एवं धान इनकी पंसद है। इन हाथियों के आबादी में आने से वन विभाग भी चिंतित है। पार्क के उपनिदेशक डॉ. साकेत बड़ोला का कहना है कि  दोनों हाथियों को आबादी से दूर रखने के लिए कर्मियों का एक दल लगाया गया है। यह दल गश्त कर रहा है। हाथियों पर निगाह रखी जा रही है। वहीं शेरकोट। में ईदगाह के आसपास गुलदार और अन्य जंगली जानवर दिखने से नागरिकों में दहशत है। लोगों ने इन जानवराें को जंगल में छुड़वाने की मांग की। उनका कहना है कि पिछले दिनों जंगली जानवर ने हमला कर एक ग्रामीण को जख्मी कर दिया था। 
विज्ञापन


उसका उपचार चल रहा है।
किसान कोकिल चौहान, विनीत चौहान, रतिभान चौहान, त्रिलोकी, रमेश कश्यप, विजयभान आदि ने बताया कि उनका खेत ईदगाह के पीछे है। यहां खेत के पास कई बार जंगली जानवर विचरण करते नजर आ चुके हैं। इससे  उनकी जान को खतरा है। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले फतेहनगर निवासी रमेश कश्यप जब अपने खेत पर कार्य कर रहे थे तो उन पर भी जंगली जानवर ने हमला कर घायल कर दिया। बड़ी मुश्किल से उसकी जान बच सकी। किसानों ने वन विभाग के अधिकारियों से जानवरों को वन्य क्षेत्र में ही छुड़वाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed