{"_id":"62cb1b6ee2dc5c7c2314325c","slug":"supriya-in-inter-and-apoorva-topper-in-high-school-bijnor-news-mrt5964739169","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंटर में सुप्रिया व हाईस्कूल में अपूर्वा बनी टॉपर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंटर में सुप्रिया व हाईस्कूल में अपूर्वा बनी टॉपर
विज्ञापन
यूपी माध्यमिक संस्कृत शिक्षा बोर्ड-कक्षा 09 की निधि पाल।
- फोटो : BIJNOR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंटर में सुप्रिया और हाईस्कूल में अपूर्वा टॉपर
बिजनौर। यूपी माध्यमिक संस्कृत शिक्षा बोर्ड का परीक्षाफल रविवार को घोषित हुआ। जिले के एक मात्र संस्कृत माध्यमिक विद्यालय का परीक्षाफल 96.87 प्रतिशत रहा है। हाईस्कूल में अपूर्वा ने 78.33 प्रतिशत अंक तथा इंटर में सुप्रिया आर्या ने 76.5 प्रतिशत अंक प्राप्त कर टॉपर रहीं।
जिले में एक मात्र बिहारी संस्कृत माध्यमिक विद्यालय चांदपुर में संचालित है। विद्यालय माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद से मान्यता व सहायता प्राप्त है। प्रधानाचार्य डॉ. सतीश बाबू पाठक के अनुसार संस्कृत विद्यालयों में कक्षा नौ से 12 तक की बोर्ड परीक्षा होती है। कक्षा नौ, 10 व 12 का परीक्षाफल शतप्रतिशत रहा है, जबकि कक्षा 11 का परीक्षा परिणाम 91 प्रतिशत है। प्रधानाचार्य के अनुसार कक्षा नौ में निधि पाल ने 74.85 प्रतिशत, कक्षा 10 में अपूर्वा खरब ने 78.33 प्रतिशत अंक, कक्षा 11 में दाताराम शर्मा ने 63.33 प्रतिशत तथा कक्षा 12 में सुप्रिया आर्या ने 76.5 प्रतिशत अंक प्राप्त कर टॉपर रहीं। प्रबंधक डॉ. कपिल कुमार शर्मा, प्रधानाचार्य डॉ. सतीश बाबू पाठक तथा शिक्षकों ने टॉपर विद्यार्थियों को बधाई दी।

यूपी माध्यमिक संस्कृत शिक्षा बोर्ड-कक्षा 11 के टॉपर दाताराम शर्मा।- फोटो : BIJNOR

यूपी माध्यमिक संस्कृत शिक्षा बोर्ड-कक्षा 10 की टॉपर अपूर्वा खरब।- फोटो : BIJNOR

यूपी माध्यमिक संस्कृत शिक्षा बोर्ड-कक्षा 12 की टॉपर सुप्रिया।- फोटो : BIJNOR
विज्ञापन