फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Sumiri Kausaladhi's majesty ...

सुमिरि कौसलाधीस प्रतापा, सर संधन कीन्ह करि दापा।

Tue, 08 Oct 2019 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Oct 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
Sumiri Kausaladhi's majesty ...
सुमिरि कौसलाधीस प्रतापा...
विज्ञापन

बिजनौर। सुमिरि कौसलाधीस प्रतापा, सर संधन कीन्ह करि दापा, छोड़ बान माझ उर लागा, मरती बार कपटु सब त्यागा।
अर्थ-कौशलपति श्रीरामचंद्रजी के प्रताप को स्मरण कर लक्ष्मण जी ने बाण चढ़ाया। बाण छोड़ते ही मेघनाद की छाती में लगा। मरते समय उसने कपट छोड़ दिया।
श्रीरामलीला सेवा समिति द्वारा आयोजित रामलीला मंचन में मेघनाद वध का मंचन किया गया। मेघनाद व लक्ष्मण के बीच भयंकर युद्ध होता है। तब लक्ष्मण गुरु से मिले शस्त्रों से मेघनाद पर वार करते हैं। एक बाण मेघनाद की छाती पर लगता है और उसकी जीवन लीला समाप्त हो जाती है। देवता श्रीराम व लक्ष्मण की जय जयकार करते हैं। रविवार रात हुई रामलीला में श्रीराम सीता माता की खोज में भटकते हुए मां शबरी की कुटिया में जाते हैं। वहां शबरी बेरों को चखकर श्रीराम को मीठे बेर खाने के लिए देती है। मां शबरी के प्रेम में वशीभूत होकर श्रीराम शबरी के जूठे बेर खाते हैं। वन में श्रीराम की मित्रता हनुमान व सुग्रीव से होती है। सुग्रीव उसके भाई द्वारा छल से राज्य व उसकी पत्नी को लेने के बारे में बताता है। श्रीराम के कहने पर सुग्रीव युद्ध में बाली को ललकारता है। दोनों के युद्ध के दौरान श्रीराम बाली पर बाण से प्रहार करके उसका संहार करते हैं। इस दौरान केके अग्रवाल, अतुल अग्रवाल, बीना गुप्ता, वरूण अग्रवाल एडवोकेट, एसके बबली, अचल अग्रवाल, राहुल शर्मा, विनय अग्रवाल, राजेंद्र गौतम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed