{"_id":"6307b041e1e7ae066319473e","slug":"suhani-won-silver-medal-in-national-arm-wrestling-bijnor-news-mrt6024564200","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुहानी तोमर ने राष्ट्रीय स्तरीय आर्म रेसलिंग में रजत पदक जीता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुहानी तोमर ने राष्ट्रीय स्तरीय आर्म रेसलिंग में रजत पदक जीता
विज्ञापन
हल्दौर के नांगलजट इंटर कॉलेज छात्रा सुहानी तोमर के जम्मू-कश्मीर में राष्ट्रीय स्तरीय आर्म रेसलि
- फोटो : BIJNOR
सुहानी ने राष्ट्रीय आर्म रेसलिंग में रजत पदक जीता
हल्दौर। नांगलजट इंटर कॉलेज की कक्षा 12वीं की छात्रा सुहानी तोमर ने जम्मू-कश्मीर में आयोजित 55 किलोग्राम भार वर्ग की राष्ट्रीय स्तरीय आर्म रेसलिंग प्रतियोगिता में रजत पदक जीता है। छात्रा को कॉलेज प्रबंधक व समस्त स्टाफ ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
गांव कान्हा नंगला निवासी अमन सिंह की पुत्री सुहानी तोमर नांगलजट इंटर कॉलेज में कक्षा 12वीं की छात्रा है। कॉलेज स्टाफ के अनुसार सुहानी तोमर ने जम्मू-कश्मीर में 18 से 22 अगस्त तक आयोजित राष्ट्रीय आर्म रेसलिंग प्रतियोगिता में 55 किलोग्राम भार वर्ग में उत्तर प्रदेश की ओर से प्रतिभाग कर दूसरा स्थान प्राप्त कर रजत पदक हासिल किया है। कॉलेज प्रबंध कमेटी के प्रबंधक सुनील कुमार प्रधान ने बृहस्पतिवार को कॉलेज में आयोजित सम्मान समारोह में छात्रा सुहानी तोमर को राष्ट्रीय स्तर पर अपने जनपद और कॉलेज का नाम रोशन करने पर 1100 रुपये की नकद धनराशि भेंटकर उसका उत्साह वर्धन किया।
कॉलेज के प्रधानाचार्य वीरेंद्र सिंह ने छात्रा की हौसलाअफजाई कर उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। छात्रा ने अपनी जीत का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों व कोच को दिया है। छात्रा को उसकी सफलता पर बधाइयां दी जा रही हैं। छात्रा का सपना भविष्य में आयोजित अन्य राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर स्वर्ण पदक हासिल कर अपनी जीत का परचम लहराना है। इस अवसर पर कॉलेज के संगीता देवी, कामेश्वरी, सत्यवीर सिंह, कैलाश सिंह, राहुल कुमार, सुखबीर सिंह आदि मौजूद रहे।