फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Suggestion for voting given in the flag march

फ्लैग मार्च में दिया मतदान का सुझाव

Sat, 23 Mar 2019 11:25 PM IST
Deepak Sharma अमर उजाला ब्यूरो/बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो/बिजनौर Published by: Deepak Sharma Updated Sat, 23 Mar 2019 11:25 PM IST
विज्ञापन
Suggestion for voting given in the flag march
नींदडू में फ्लैग मार्च करते अर्द्धसैनिक बल। - फोटो : अमर उजाला
धामपुर में एसडीएम धीरेंद्र सिंह और सीओ महावीर सिंह राजावत ने सीआरपीएफ के जवानों के साथ नगर में फ्लैग मार्च निकाला। लोगों को समझाया कि वह निर्भीक होकर मतदान करें। किसी से मतदान को लेकर घबराएं नहीं। मतदान के दौरान कोई भी व्यक्ति या व्यापारी बूथ मार्ग पर अतिक्रमण नहीं करेगा। जो ऐसा करने का प्रयास करेगा। उस पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

  चुनाव आयोग के सख्त आदेश है कि लोकसभा चुनाव शांतिपूर्वक से ढंग से संपूर्ण होना है। इसके लिए आप सभी लोगों का अपेक्षा से अधिक प्रशासन को सहयोग मिलना चाहिए। अधिकारियों ने कहा कि यदि कोई व्यवधान करने का प्रयास करें। तो इसकी सूचना प्रशासन को दें। अधिकारियों की ओर से तत्काल ऐसे लोगों पर कार्रवाई की जाएगी। जहां जिसका मन हो। वह वहां पर मतदान करें। प्रशासन का काम प्रत्येक मतदाता को निर्भीकता के साथ मतदान कराना है। शनिवार को शीला टाकिज से शुरू फ्लैग मार्च स्योहारा चुंगी, बंदूकचियान मार्ग, बंसल मार्ग, जैतरा आदि मार्गों से होता पुलिस कोतवाली में जाकर संपूर्ण हुआ। फ्लैग मार्च में कोतवाल सुधीर पाल धामा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

नींदडू़ में केंद्रीय पुलिस बल के जवानों ने चौकी प्रभारी उप निरीक्षक उवेस खान के नेतृत्व में पुलिस चौकी से फ्लैग मार्च शुरू किया। फ्लैग मार्च विभिन्न मार्गों से होता हुआ वापस पुलिस चौकी पर समाप्त हुआ। चौकी प्रभारी के मुताबिक फ्लैग मार्च का मकसद असामाजिक तत्वों पर सख्त निगाह रखने के अलावा चुनाव में शांति व्यवस्था बनाए रखना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed