फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Sugarcane value not declared, payment of 832 crores reached in accounts

गन्ना मूल्य घोषित नहीं, खातों में पहुंचा 832 करोड़ का भुगतान

Sat, 06 Feb 2021 11:35 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Feb 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
Sugarcane value not declared, payment of 832 crores reached in accounts
गन्ना मूल्य घोषित नहीं, खातों में पहुंचा 832 करोड़ का भुगतान
विज्ञापन

बिजनौर। जिले की चीनी मिलों ने गन्ना मूल्य घोषित होने से पहले ही 832 करोड़ रुपये का भुगतान किसानों के खातों में भेज दिया है। हालांकि अब भी किसानों और चीनी मिल अफसरों को गन्ना मूल्य की घोषणा का इंतजार है। अगर मूल्य बढ़ता है तो बाकी भुगतान बाद में किया जाएगा। हालांकि अभी बिलाई चीनी मिल ने चालू पेराई सत्र का एक रुपये का भी भुगतान नहीं किया है।
चीनी मिलों में पूरी क्षमता के अनुसार पेराई की जा रही है। जिले की चीनी मिलों ने पिछले साल का भुगतान इस साल 31 जनवरी तक किया है। केवल बिलाई चीनी मिल पर पिछले पेराई सत्र का बकाया भुगतान अब तक चल रहा था। बाकी चीनी मिलों ने पहले ही भुगतान कर दिया था। पेराई सत्र शुरू होने के कुछ दिन बाद ही चीनी मिलों ने इस सत्र का भी गन्ना भुगतान शुरू कर दिया था। अभी तक प्रदेश सरकार की ओर से गन्ना मूल्य घोषित नहीं किया गया है। लेकिन चीनी मिल फिर भी भुगतान कर रही हैं। पिछले साल घोषित मूल्य के हिसाब से ही किसानों को भुगतान किया जा रहा है। नौ चीनी मिलों में से केवल बिलाई चीनी मिल ने इस पेराई सत्र का भुगतान शुरू नहीं किया है। बाकी आठ चीनी मिलों ने अब तक किसानों के खातों में 832 करोड़ रुपये का भुगतान भेज दिया है।
विज्ञापन

चीनी मिल भुगतान
धामपुर 206
स्योहारा 185
बिलाई 000
बहादरपुर 154
बरकातपुर 100
बुंदकी 150
चांदपुर 26
बिलनौर 02
नजीबाबाद 5
कुल 832
नोट : भुगतान करोड़ रुपये में है।
लगातार करा रहे भुगतान
जिला गन्ना अधिकारी यशपाल सिंह के अनुसार चीनी मिलों से लगातार भुगतान के लिए कहा जा रहा है। पिछले साल के गन्ना मूल्य के अनुसार भुगतान कराया जा रहा है। जब मूल्य घोषित होगा तो उसके अनुसार पिछला भुगतान भी संतुलित करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed