{"_id":"637520ffecb84b39921aced9","slug":"sugarcane-drying-up-in-the-fields-due-to-lack-of-weights-nazibabad-news-mrt6139372114","type":"story","status":"publish","title_hn":"तौल न होने से खेतों में सूख रहा गन्ना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तौल न होने से खेतों में सूख रहा गन्ना
विज्ञापन
तौल न होने से खेतों में सूख रहा गन्ना
भागूवाला/नजीबाबाद। गन्ना क्रय केंद्र भागूवाला में तौल न होने से किसानों का तैयार गन्ना खेतों में पड़ा सूख रहा है। किसानों को गन्ना तैयार करने के लिए गन्ना पर्ची जारी की गई, लेकिन तौल नहीं हुई। जिससे किसानों में भारी रोष व्याप्त है।
गांव भागूवाला और मिर्जापुर के किसान भागूवाला गन्ना क्रय केंद्र पर सहकारी चीनी मिल के गन्ना आपूर्ति करते हैं। क्षेत्र के करीब 40 से अधिक किसानों को भागूवाला गन्ना क्रय केंद्र पर गन्ना तौल के लिए गन्ना पर्ची जारी की गई थी। 15 नवंबर को भागूवाला गन्ना क्रय केंद्र पर तौल होनी थी, लेकिन तौल नहीं हुई। किसानों को बताया गया कि भागूवाला गन्ना क्रय केंद्र को बरकातपुर चीनी मिल से जोड़ दिया गया है।
किसान ब्रह्मानंद, प्रमोद राजपूत, जयपाल, मुखतार, लक्ष्मण सिंह, ब्रह्मपाल का कहना है कि पर्ची मिलने के बाद अधिकांश किसानों ने तौल के लिए गन्ना तैयार कर लिया था, जो अब खेत में पड़ा सूख रहा है। गन्ना क्रय केंद्र को दूसरी चीनी मिल में समायोजित करने में तौल देरी से शुरू होगी। जिससे किसान अपने खेत खाली कर गेहूं की बुआई नहीं सकेंगे। किसानों ने प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
किसानों की सुविधा के लिए भागूवाला क्रय केंद्र को बरकातपुर चीनी मिल से जोड़ा गया है। दो दिन के भीतर गन्ना क्रय केंद्र पर तौल शुरू कराई जाएगी।
- विजय कुमार शुक्ला, सचिव, गन्ना विकास समिति नजीबाबाद।