{"_id":"6089a6738ebc3e8d915ab092","slug":"sugarcane-centers-crowded-at-the-notice-of-mill-arrest-dhampur-news-mrt536386159","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो मई को चीनी मिल बंदी की सूचना पर गन्ना सेंटरों पर लगी किसानों की भीड़, अफरातफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो मई को चीनी मिल बंदी की सूचना पर गन्ना सेंटरों पर लगी किसानों की भीड़, अफरातफरी
विज्ञापन
मिल बंदी की सूचना पर गन्ना सेंटरों पर लगी भीड़
हरेवली। अफजलगढ़ शुगर मिल द्वारा संचालित क्रय केंद्रों पर दो मई को तौल बंद कर देने की घोषणा से किसानों में अफरा-तफरी मच गई है। किसानों की खेतों से लेकर गन्ना क्रय केंद्रों पर लंबी लाइन लगी है। सेंटरों पर रात में ही भारी भीड़ हो रही है। हालांकि रात में सेंटरों पर तौल बंद रहती है। किसानों का कहना है कि मिल किसानों के साथ धोखा कर रहा है। अभी खेतों में काफी गन्ना खड़ा है। किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
क्षेत्रीय किसान कृपाल सिंह सत्यपाल सिंह रमेश सिंह रामपाल सिंह आनंद सिंह आदि किसानों का कहना है कि क्रय केंद्रों पर तौल सुचारु रूप से नहीं चल रही है। पिछले दो दिन से क्रय केंद्रों पर रात दिन किसानों की गन्ने से लदे वाहनों के साथ लाइन लगी है। 10- 12 ट्रैक्टरों का गन्ना ही तौला जा रहा है। क्रय केंद्रों पर करीब 30 से 40 ट्रैक्टर ट्रिपलर गन्ने को लेकर लाइन में लगे हुए हैं। मिल कर्मचारी गन्ने का उठान न होने का रोना रो रहे हैं। कह रहे हैं कि जब मिल से वाहन ही गन्ना उठान को नहीं आ रहे है तो वह क्या करें। जिनता गन्ना उठ रहा है, उतनी ही तौल कराई जा रही है। बाकी सभी लाइन में खड़े हैं। किसानों ने मिल प्रबंधकों से क्रय केंद्रों से शीघ्र ही गन्ना सुचारू रूप से उठाने की मांग की है।
उप गन्ना प्रबंधक प्रीतपाल सिंह ने बताया कि क्षेत्र के मधुपुरी, सहारा वाला, क्रय केंद्रों की तौल बंद कर दी गई है। शाहनगर कुराली, खिजरपुर, वाजिदपुर, भगौता आदि क्रय केंद्रों पर दो मई तक क्रय केंद्रों पर तौल सुचारु रूप से चलती रहेगी। इसके बाद भी यहां भी तौल को बंद कर दिया जाएगा। इसके बाद किसानों का गन्ना मिल गेट पर लिया जाएगा। किसानों के एक एक गन्ने की खरीद होगी।