{"_id":"68fa73c5b9d58ccdac0aa0d3","slug":"sugar-mills-will-run-till-ganga-bath-bijnor-news-c-27-1-smrt1008-163431-2025-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: गंगा स्नान तक चल जाएंगी चीनी मिलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: गंगा स्नान तक चल जाएंगी चीनी मिलें
Thu, 23 Oct 2025 11:58 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Thu, 23 Oct 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
बिजनौर। जनपद की चीनी मिलें नवंबर माह के पहले सप्ताह या गंगा स्नान के आसपास अपना पेराई सत्र शुरू करेंगी। चीनी मिलों का मरम्मत कार्य पूर्ण हो चुका है। बारिश देरी तक होने से पेराई सत्र में थोड़ी देरी हुई है।
जनपद में करीब दो लाख 65 हजार हेक्टेयर क्षेत्रफल में गन्ना फसल है। गन्ना पेराई के लिए जनपद में दस चीनी मिलें और सैकड़ों पावर कोल्हू, क्रेशर संचालित है। जिले के नांगल सोती, पैजनियां, चांदपुर, हल्दौर आदि क्षेत्र में कुछ कोल्हू चल चुके हैं। चीनी मिलों ने अपना पेराई सत्र शुरू करने की तिथि जारी की हैं। जिला गन्ना अधिकारी पीएन सिंह के अनुसार बिजनौर, चांदपुर चीनी मिल में पेराई सत्र शुरू करने के लिए पूजा पाठ दो नवंबर को होगी और पेराई सत्र 7 नवंबर से शुरू हो जाएगी। अन्य चीनी मिलें भी पहले सप्ताह में अपना पेराई सत्र शुरू कर देंगी।
n समय पर शुरू होगा पेराई सत्र : जिला गन्ना अधिकारी पीएन सिंह ने कहा कि चीनी मिलों का पेराई सत्र समय से आरंभ कराया जाएगा। चीनी मिलों का मरम्मत कार्य पूर्ण हो गया है। गन्ना सुरक्षण आदेश भी जारी हो गया है।