फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Sugar market in locals ends with bumper yield

बंपर पैदावार से लोकल में चीनी का बाजार खत्म

Tue, 12 Mar 2019 12:18 AM IST
Deepak Sharma बिजनौर/अमर उजाला/ब्यूरो
बिजनौर/अमर उजाला/ब्यूरो Published by: Deepak Sharma Updated Tue, 12 Mar 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
Sugar market in locals ends with bumper yield
श् गर
बिजनौर। बंपर पैदावार से चीनी का लोकल बाजार धड़ाम हो गया है। चीनी का बाजार खत्म होने से पहली बार दूसरे राज्यों को ट्रेन से चीनी भेजी जा रही है। लोकल के व्यापारी चीनी खरीदने को तैयार नहीं हैं। केंद्र सरकार द्वारा चीनी का मूल्य 3100 रुपये प्रति क्विंटल करने के बाद भी इसके बाजार रेट में उछाल नहीं आया है।
विज्ञापन


जिले में गन्ने की पैदावार और चीनी मिलों की रिकवरी पिछले कुछ साल से लगातार बढ़ी है। चीनी की रिकवरी बढ़ने के बाद भी बाजार भाव नहीं बढ़ा। इसका खामियाजा चीनी मिलों को भुगतना पड़ा है। चीनी के दाम पिछले सालों की तुलना में बहुत कम चल रहे हैं। केंद्र सरकार ने चीनी के न्यूनतम दाम 3100 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किए हैं।
विज्ञापन


सरकार को उम्मीद थी कि चीनी के बाजार इससे अधिक बढ़ जाएंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। चीनी के थोक बाजार दाम भी 3100 रुपये प्रति क्विंटल ही हैं। बंपर पैदावार से लोकल यानि वेस्ट यूपी के आसपास का चीनी बाजार धड़ाम हो गया है। पहले जिले से अधिकतर चीनी वेस्ट यूपी के अलावा दिल्ली में सप्लाई की जाती थी। हर महीने करीब दस लाख क्विंटल चीनी यहां भेजी जाती थी। इतना माल भेजने के लिए ट्रकों का इस्तेमाल होता था। लेकिन इस बार लोकल बाजार ठप हो गया है। लोकल के व्यापारी मिलों से चीनी नहीं उठा रहे हैं। कई चीनी मिलों को पहली बार चीनी सप्लाई करने के लिए ट्रेन का इस्तेमाल कर रही हैं। बिजनौर चीनी मिल ने नौ रैक चीनी बाहर भेजी है। इनमें तीन रैक चीनी व्हाइट शुगर और छह रैक रॉ शुगर की हैं। बिलाई चीनी मिल भी अधिकतर चीनी बाहर ही भेज रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक रैक में 26 हजार क्विंटल तक चीनी रहती है। इतनी बड़ी मात्रा में चीनी भेजने के लिए ट्रेन ही बुक करनी पड़ती है। इससे चीनी मिलों को भी भाड़ा देना पड़ता है। शीरा बेचने के लिए कुछ दिन पहले चीनी मिलों को अपनी जेब से ढुलाई का किराया देना पड़ा था। बिजनौर चीनी मिल के प्रशासनिक अधिकारी एके सिंह के अनुसार लोकल मार्केट बिल्कुल खत्म हो गया है। चीनी अब रैक से भेजनी पड़ रही है। बिलाई चीनी मिल के गन्ना महाप्रबंधक परोपकार सिंह के अनुसार पहले लोकल बाजार में उनकी मिल से हर महीने एक सवा लाख क्विंटल चीनी बिक जाती थी। अब लोकल का व्यापारी बिल्कुल माल नहीं उठा रहा है। इस बार पहले से ज्यादा रैक बाहर भेजनी पड़ रही हैं।

चीनी मिल    2017 में गन्ना पेराई    2017 में चीनी
धामपुर                    223.84        27.12    
स्योहारा                  199.54        23.16
बिलाई                129.95        15.06
बहादरपुर              112.67        13.79
बरकातपुर             123.72        14.66
बुंदकी                117.72        14.41
चांदपुर                64.86            7.35
बिजनौर               39.35            4.26
नजीबाबाद            53.82            6.62
कुल               1065.47        126.43
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed