फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Sudhir Kumar received the State Teacher Award with dedication

लगन से सुधीर कुमार ने पाया राज्य शिक्षक पुरस्कार

Mon, 05 Sep 2022 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 05 Sep 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Sudhir Kumar received the State Teacher Award with dedication
लगन से सुधीर कुमार ने पाया राज्य शिक्षक पुरस्कार
विज्ञापन

बिजनौर। लगन, मेहनत के साथ कार्य किया जाए तो निश्चित ही सफलता प्राप्त होती है। कुछ ऐसा ही उच्च प्राथमिक विद्यालय अकबरपुर आंवला के प्रभारी प्रधानाध्यापक सुधीर कुमार ने किया। उन्होंने स्टाफ के सहयोग से न सिर्फ विद्यालय की सूरत बदली, बल्कि विद्यालय में शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाकर वहां छात्र संख्या तीन गुना से ज्यादा कर दी।
शिक्षक सुधीर कुमार का सिलसिला यहीं नहीं रुका उन्होंने विद्यालय में सर्वप्रथम स्मार्ट क्लास संचालित कर निजी स्कूलों के साथ कदमताल हो गए। आज विद्यालय सभी सुविधाओं से पूर्ण है। शासन ने शिक्षक सुधीर कुमार को राज्य शिक्षक पुरस्कार 2021 देने की घोषणा की। उन्हें पांच सितंबर को पुरस्कार दिया जाएगा। शासन से पुरस्कार मिलने की घोषणा के उपरांत विद्यालय स्टाफ व आसपास के शिक्षकों ने उन्हें मिठाई खिलाकर बधाई दी। घर पर खुशी का माहौल रहा। शिक्षक सुधीर कुमार ने इस सफलता का श्रेय स्कूल स्टाफ, अधिकारियों व परिजनों को दिया।
विज्ञापन

ऐसे बदली विद्यालय की सूरत
2014 में विद्यालय में 108 छात्र पंजीकृत थे। विद्यालय में सुंदरीकरण के साथ नवाचार का प्रयोग कर शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाई। स्वयं के खर्च पर विद्यालय में लैपटॉप लाए और विभाग से प्रोजेक्टर लेकर स्मार्ट क्लास का संचालन किया। विज्ञान लैब बनाई। फिर छात्रों की संख्या निरंतर बढ़ती गई। वर्तमान में 334 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। पंचायत व शिक्षा विभाग के सहयोग से आज विद्यालय में सीसीटीवी कैमरे, इंडोर गेम की व्यवस्था, दो स्मार्ट क्लास, इंवर्टर-बैटरे आदि उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

संक्षिप्त परिचय
गांव सौफतपुर व हाल निवासी कुसुम विहार नजीबाबाद के सुधीर कुमार पुत्र चंद्रपाल सिंह का जन्म एक जुलाई 1974 में हुआ। उनकी योग्यता एमएससी, बीएड, बीटीसी, पांच साल प्राइवेट स्कूलों में शिक्षण कार्य किया। 15 अक्टूबर 2001 को प्राइमरी सादूल्लापुर में सहायक अध्यापक पद पर नियुक्त हुए। 01 जुलाई 14 से उच्च प्राथमिक विद्यालय अकबरपुर आंवला नजीबाबाद में प्रभारी पद पर तैनात हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed