फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Submersible will also be seized with fine

जुर्माने के साथ सबमर्सिबल भी होंगे जब्त

Fri, 19 Feb 2021 11:53 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Feb 2021 11:53 PM IST
विज्ञापन
Submersible will also be seized with fine
जुर्माने के साथ सबमर्सिबल भी होंगे जब्त
विज्ञापन

नगीना। सरकारी हैंडपंप पर सबमर्सिबल डालकर निजी प्रयोग करने वाले लोगों के खिलाफ पालिका प्रशासन ने अब कड़ा रुख अपनाना शुरू कर दिया है। नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी इंद्रपाल सिंह ने बताया की पालिका प्रशासन द्वारा पानी पीने की सुविधा के लिए नगर में काफी संख्या में सरकारी हैंडपंप लगाए गए हैं। बताया की ऐसी सूचना मिली थी की कुछ लोगों ने सरकारी हैंडपंपों का दुरुपयोग करते हुए उन्हें निजी उपयोग में प्रयोग करना शुरू कर दिया है। बताया कि कर्मचारियों द्वारा किए गए सर्वे में ऐसे कई लोगों को चिह्नित किया गया है जिन्होंने सरकारी हैंडपंपों पर सबमर्सिबल डालकर निजी प्रयोग करना शुरू कर दिया है। पालिका के जलकल विभाग के कर्मचारियों को ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने के आदेश दे दिए गए हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ जुर्माने की राशि वसूलने के साथ-साथ उनके सबमर्सिबल भी जब्त किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को एसडीएम घनश्याम वर्मा के आदेश पर नगर में एक व्यक्ति द्वारा सरकारी हैंडपंप पर लगाए गए सबमर्सिबल को पालिका टीम द्वारा हटवा दिया गया है और चेतावनी भी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed