फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Students took up the initiative to do Shramdaan

मालन की अविरल धारा बनाने को श्रमदान के लिए बढ़ने लगे हाथ

Mon, 13 Jun 2022 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jun 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Students took up the initiative to do Shramdaan
बिजनौर। मालन नदी प्राचीन इतिहास को समेटे हुए हैं। समय के साथ मालन की धारा तंग होती चली गई लेकिन अब अविरल धारा फिर से बनाने के लिए श्रमदान को हाथ बढ़ने लगे हैं। प्रशासन के बाद अब विवेक कॉलेज ने श्रमदान कराने का बीड़ा उठाया है। जोकि अपने विद्यार्थियों से मालन में श्रमदान कराएगा। वहीं मालन की स्वच्छता में सहयोग भी करेगा।
विज्ञापन

विवेक कॉलेज की ओर से आज मंगलवार को मालन नदी में श्रमदान का श्रीगणेश किया जाना है। जिसमें शिक्षक और विद्यार्थी एक साथ श्रमदान की शुरुआत करेंगे। जिनका मकसद मालन नदी की स्वच्छता को फिर से बरकरार करना है। बता दें कि अमर उजाला की ओर से पिछले महीने मालन नदी पर अभियान छेड़ा गया। मालन मांगे अविरल धारा, अभियान में प्रशासन ने कदमताल की। डीएम उमेश मिश्रा ने पहला फावड़ा चलाकर मालन के चौड़ीकरण का श्रीगणेश किया था। इसके बाद तीन सप्ताह तक मालन अभियान चलाकर मालन की जमीन को अतिक्रमण मुुक्त किया गया। वहीं मालन के तटबंध काफी दूर तक तैयार किया जा चुके हैं। हालांकि मालन नदी में अभी काफी काम होना बाकी है। प्रशासन, क्षेत्र पंचायत और ग्राम पंचायत के बाद अब शिक्षण संस्थाएं आगे आने लगी हैं। शुरुआत की है, विवेक कॉलेज ने। आज मंगलवार को इस कॉलेज के विद्यार्थी और स्टाफ श्रमदान करने के लिए मालन की धरती पर पहुंचेंगे। बता दें कि मालन नदी के किनारे कभी पूरी सभ्यता बसती थी। जिसके अवशेष आज भी प्राप्त होते रहते हैं। लेकिन समय के साथ मालन संकरा नाला बनकर रह गई। तमाम जगहों पर अतिक्रमण कर लिया गया। मालन में गंदे नाले डाले गए। जिस वजह से मालन की धारा सिकुड़ी ही नहीं बल्कि मैली भी हो गई। अब लोगों के प्रयास से मालन को फिर से साफ सुथरा करने का प्रयास किया जा रहा है। विवेक कॉलेज के चेयरमैन अमित गोयल ने बताया कि मंगलवार की दोपहर हम छात्रों के साथ मालन पर श्रमदान करने जाएंगे। अन्य लोगों को भी मालन बचाने के लिए श्रमदान करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed