{"_id":"6201649099cc8927c0465086","slug":"students-took-out-voter-awareness-rally-bijnor-news-mrt576179957","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्यार्थियों ने निकाली मतदाता जागरुकता रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्यार्थियों ने निकाली मतदाता जागरुकता रैली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विद्यार्थियों ने निकाली मतदाता जागरुकता रैली
बिजनौर। आरबीडी कॉलेज में सोमवार को राष्ट्रीय सेवा योजना प्रथम इकाई की ओर से एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के प्रथम सत्र में स्वयंसेविकाओं को हस्तनिर्मित वस्तुओं को बनाने के गुर सिखाए गए। प्राचार्या ने मतदाता जागरुकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस कार्यक्रम में प्रथम सत्र में डॉ. शताक्षी ने स्वयंसेविकाओं को मोमबत्ती, ऊन से फूल बनाना, फोटो फ्रेम बनाना आदि सिखाया। द्वितीय सत्र में कॅरियर संबंधित जानकारी दी गई। सभी स्वयंसेविकाओं ने अपनी जिज्ञासा के अनुसार प्रश्न किए गए, जिनका कार्यक्रम अधिकारी डॉ. नीरू ने उत्तर दिया। इसके साथ ही स्वयंसेविकाओं ने परिसर में मतदाता जागरुकता रैली निकालकर सभी को मतदान के लिए जागरूक किया। इस मौके पर शिविर के उद्घाटन में प्राचार्या डॉ. पारुल त्यागी, डॉ. जकिया रफत, डॉ. सविता मिश्रा व कार्यक्रम अधिकारी डॉ. नीरू ने किया। बीएड विभाग के अध्यक्ष डॉ. सुरेश सिंह, नजमुन्निसा, सारिका सिंह, मनोज कुमार, रितु सैनी, ज्योति आदि मौजूद रहे।