{"_id":"62f159171abb416466512e67","slug":"students-took-out-tricolor-yatra-nazibabad-news-mrt600431255","type":"story","status":"publish","title_hn":"आचार्य आरएन केला इंटर कालेज और आईटीआई संस्थान में कार्यक्रम आयोजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आचार्य आरएन केला इंटर कालेज और आईटीआई संस्थान में कार्यक्रम आयोजित
विज्ञापन
नजीबाबाद में तिरंगा रैली निकालते विद्यार्थी।
- फोटो : NAZIBABAD
नजीबाबाद। आचार्य आरएन केला इंटर कालेज के विद्यार्थियों ने तिरंगा यात्रा निकालकर हर घर तिरंगा लहराने के लिए लोगों को जागरूक किया। वहीं नजीबाबाद प्राइवेट आईटीआई में विद्यार्थियों ने तिरंगा लहराया।
आचार्य आरएन केला इंटर कालेज के प्रधानाचार्य डॉ. भूपेंद्र सिंह ने हरी झंडी दिखाकर छात्रों की तिरंगा यात्रा को रवाना किया। छात्रों की तिरंगा यात्रा विद्यालय से तहसील होते रेलवे स्टेशन पहुंची। छात्रों ने हाथों में तिरंगा लेकर लोगों को केंद्र सरकार के हर घर तिरंगा कार्यक्रम को साकार बनाने का आह्वान किया।
वहीं नजीबाबाद प्राइवेट आईटीआई के प्रबंधक रिजवान निजामी के नेतृत्व में घर घर तिरंगा अभियान पर संगोष्ठी आयोजित हुई। उन्होंने विद्यार्थियों से राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान करने, 13 अगस्त से घरों व प्रतिष्ठानों पर तिरंगा लहराने का आह्वान किया। प्रधानाचार्य सोमपाल ने कहा कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी आईटीआई में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। संगोष्ठी में सूबेराम सिंह, एहतेशाम निजामी, धर्मेंद्र, अर्जुन सिंह, मो. इमरान, आतिफ, फातिमा परवीन, खुर्शीद, वासू सिंह आदि मौजूद रहे।