छात्र-छात्राओं ने सड़क सुरक्षा की शपथ ली
धामपुर। आरएसएम महाविद्यालय में शनिवार को सड़क सुरक्षा अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कॉलेज के शिक्षकों, कर्मियों, छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा की शपथ ली।
प्राचार्य डॉ. राकेश कुमार ने दिलाई शपथ दिलाई। महाविद्यालय स्तर पर नामित यातायात मास्टर ट्रेनर डॉ. गोपाल कृष्ण तिवारी ने यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करने को प्रेरित किया। कार्यक्रम में प्रोफेसर शोराज सिंह, डॉ. वीके सिंह, डॉ. चमन सिंह, डॉ. वीके शर्मा, डॉ. रवि धनकड़, डॉ. मधुसूदन, डॉ. विवेक यादव, डॉ. कौशिक प्रसाद, डॉ. आदित्य कुमार रहे। उधर, श्रीराम इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशनल एंड प्रोफेशनल स्टडीज पिपलसाना में छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा के नियम बताए गए। सभी को सड़क नियमों की शपथ दिलाई गई। चेयरमैन डॉ. एनपी सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में छात्र अभिभावक संघ के अध्यक्ष कलीराम, मो. इमरान, मो. फैजान, देवेंद्र, रशीदा खातून, रशीदा खातून, पीतांबर सिंह आदि मौजूद रहे।