फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Students showcased their talent in the District Arts Festival

Bijnor News: जिला कला उत्सव में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

Wed, 04 Oct 2023 12:05 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Oct 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
Students showcased their talent in the District Arts Festival
शास्त्रीय संगीत प्रतियोगिता में तरुण और वैदिका प्रथम
विज्ञापन






संवाद न्यूज एजेंसी

बिजनौर। माध्यमिक विद्यालयों की जिला कला उत्सव प्रतियोगिता 2023 में छात्र छात्राओं ने उत्कृष्ट कला प्रतिभा का प्रदर्शन किया। शास्त्रीय संगीत प्रतियोगिता में तरुण सैनी आरजेपी इंटर कॉलेज और वैदिका थापल दयानंद वैदिक कन्या इंटर काॅलेज नगीना प्रथम रहे।



उद्घाटन डीआईओएस धर्मवीर सिंह और जीआईसी के उप प्रधानाचार्य राकेश शर्मा ने किया। प्रधानाचार्य डॉ निर्मला शर्मा, संगीता गुप्ता और कैप्टन बिशन लाल निर्णायक रहे। 10 विधाओं में प्रस्तुति हुई। पारंपरिक लोक संगीत बालक वर्ग में सोहम आरजेपी इंटर काॅलेज प्रथम, बालिका वर्ग में निधि एमडीकेवी इंटर काॅलेज नजीबाबाद प्रथम, अवनद्ध वाद्य बालिका वर्ग में दीक्षा एमडीकेवी इंटर कॉलेज नजीबाबाद प्रथम रहे ।
विज्ञापन










शास्त्रीय नृत्य बालक वर्ग में आलोक कुमार जीआईसी बिजनौर प्रथम, बालिका वर्ग में हेमा एमडीकेवी इंटर कॉलेज नजीबाबाद प्रथम, लोक नृत्य बालक वर्ग में कार्तिक लाहौरी आरजेपी इंटर काॅलेज, बालिका वर्ग में वंशिका मलिक केपीएस इंटर काॅलेज प्रथम, दृश्य कला द्विआयामी बालक वर्ग में दीपक गोसाई डीएवी इंटर कॉलेज बिजनौर प्रथम, बालिका वर्ग में नंदिनी बिड़ला पब्लिक इंटर काॅलेज स्योहारा प्रथम रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




दृश्य कला त्रिआयामी बालक वर्ग में मोहम्मद अर्श पीजेएम इंटर कॉलेज शेरकोट प्रथम, बालिका वर्ग में काजल बिड़ला पब्लिक इंटर काॅलेज स्योहारा, स्थानीय खिलौना एवं खेल बालक वर्ग में फरमान अहमद जीआईसी बिजनौर, बालिका वर्ग में किरन माडल बालक इंटर कॉलेज मोहम्मदपुर देवमल प्रथम, नाटक एकल अभिनय बालक वर्ग में शिवम कुमार, मीना जीआईसी बिजनौर, बालिका वर्ग में मिस्बा अंजुम जीआईसी झालू प्रथम रहे।

संचालन सचिन भारद्वाज ने किया। नोडल अधिकारी प्रज्ञा श्रीवास्तव, अमित शर्मा, अमन यादव, अमित चौहान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed