फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Students of Sahu Jain College did yoga exercises

स्वयंसेविकाओं ने किया योगाभ्यास

Fri, 05 Mar 2021 12:16 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Mar 2021 12:16 AM IST
विज्ञापन
Students of Sahu Jain College did yoga exercises
नजीबाबाद के साहू जैन कॉलेज की एनएसएस छात्राएं जागरूकता रैली निकालतीं। - फोटो : NAZIBABAD
नजीबाबाद। साहू जैन कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना छात्रा इकाई के सात दिवसीय शिविर के तीसरे दिन बृहस्पतिवार को स्वयंसेविकाओं ने योगाभ्यास किया। उन्होंने ग्राम पदारथपुर में रैली के माध्यम से लोगों स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन

साहू जैन कॉलेज की छात्रा इकाई ने कार्यक्रम अधिकारी डॉ. नीलम बालियान के निर्देशन में ग्राम शेखपुर गढ़ू में आयोजित शिविर का तीसरा दिन योग दिवस के रूप में मनाया। योगाचार्य प्रदीप कुमार ने स्वयंसेविकाओं को योग का महत्व समझाया। उन्होंने स्वयंसेविकाओं से स्वस्थ जीवन के लिए योग को दिनचर्या में शामिल करने की अपील की। शिविर में स्वयंसेविकाओं को तड़ासन, पदमासन, वज्रासन, अनुलोम-विलोम आदि आसनों का अभ्यास कराया। दूसरे सत्र में स्वयंसेविकाओं ने गांव शेखपुर गढ़ में रैली निकालकर लोगों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन

उधर, साहू जैन कॉलेज की छात्र इकाई का ग्राम पदारथपुर में आयोजित तीसरा एनएसएस शिविर जन स्वास्थ्य चेतना दिवस के रूप में मनाया गया। स्वयंसेवकों ने चित्रकला के माध्यम से पर्यावरण, महिला सशक्तीकरण, सुलभ शौचालय, स्वच्छता को दर्शाया। स्वयंसेवकों ने गांव में रैली निकालकर लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया। दूसरे सत्र में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में डॉ. एसके जौहर की टीम ने ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच की। शिविर में 59 महिलाओं, 34 पुरुषों और 36 बच्चों के स्वास्थ्य की जांचकर दवा वितरित की। यहां स्वयंसेवक अमन, रोहन, शमीम, अनकूल, लकी, हर्षित, आकाश कुमार, शाहिद, संजीव ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed