फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Students made models on environment, alternative energy

विद्यार्थियों ने पर्यावरण, वैकल्पिक ऊर्जा पर बनाए मॉडल

Fri, 31 Dec 2021 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 31 Dec 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
Students made models on environment, alternative energy
नजीबाबाद के नजीबुद्दौला गर्ल्स इंटर कॉलेज में विज्ञान प्रदर्शनी का निरीक्षण करते शिक्षक। - फोटो : NAZIBABAD
विद्यार्थियों ने पर्यावरण, वैकल्पिक ऊर्जा पर बनाए मॉडल
विज्ञापन

नजीबाबाद/नांगलसोती। नजीबुद्दौला गर्ल्स इंटर कॉलेज और आरबीएस इंटर कॉलेज में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने आकर्षक मॉडल और चार्ट बनाकर उत्कृष्ट वैज्ञानिक सोच प्रदर्शित की।
आरबीएस इंटर कॉलेज नांगलसोती में प्रबंधक कावेंद्र सिंह, प्रधानाचार्य राजीव चौहान के निर्देशन में लगी विज्ञान प्रदर्शनी का उद्घाटन मुख्य अतिथि पूर्व सांसद राजा भारतेंद्र सिंह ने किया। गुनगुन, सुहानी, नगमा, सोफिया द्वारा प्रस्तुत ग्रीन स्कूल प्रोजेक्ट मॉडल को प्रथम स्थान मिला। आयुषि, रिया, शिवांगी, निकिता, दीपिका, सुहेल, कमर द्वारा प्रस्तुत मॉडल फ्री एनर्जी एयर पंप को द्वितीय और कृषि तकनीक को तृतीय स्थान मिला। प्रदर्शनी का राघव प्रताप एडवोकेट, डॉ.वीपी सिंह, एसपी आर्य, अशोक, अनुज मिश्रा, हरवीर सिंह, सुरेश चंद, केशव शरण, पिंकू सिंह, संजय गोयल, लोकेश चंद पटेल ने अवलोकन किया।
विज्ञापन

उधर नजीबुद्दौला गर्ल्स इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्या शबाना हाशमी के निर्देशन में कक्षा सात से कक्षा 12 तक की छात्राओं ने विज्ञान प्रदर्शनी में वैज्ञानिक सोच पर आधारित मॉडल, चार्ट आदि का प्रदर्शन किया। रमा जैन कॉलेज के निदेशक डॉ.केसी मठपाल तथा विभिन्न स्कूलों से आए विज्ञान शिक्षकों अरविंद राजपूत, रजनीश कुमार, डॉ.चंचल, रितु राज, रूपक, संदीप, सुमन, अनीता, रुचिका, हेमंत अग्रवाल, अनिल योगी ने विज्ञान प्रदर्शनी का अवलोकन किया। प्रदर्शनी में छात्राओं ने पर्यावरण, जैव विविधता, सूचना संचार और परिवहन सहित विभिन्न विषयों पर आधारित मॉडल का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed