फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Student dies in accident, another injured

हादसे में छात्र की मौत, दूसरा घायल

Thu, 24 Feb 2022 12:26 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Feb 2022 12:26 AM IST
विज्ञापन
Student dies in accident, another injured
अफजलगढ़ के गांव भूतपुरी में दुर्घटना के बाद पलटा ट्रक। - फोटो : BIJNOR
हादसे में छात्र की मौत, दूसरा घायल
विज्ञापन

अफजलगढ़ (बिजनौर)। अफजलगढ़-धामपुर मार्ग पर गांव मनोहरवाली-भूतपुरी के समीप डिवाइडर क्रॉसिंग पर डंपर की चपेट में आकर बाइक सवार दो छात्र घायल हो गए। हादसे के बाद डंपर अनियंत्रित होकर पलट गया और चालक फरार हो गया। दोनों छात्रों को राहगीरों की मदद से उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां से एक छात्र को गंभीर हालत में प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने छात्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
गांव दल्लीवाला निवासी प्रियांशु ने बताया कि उसका 16 वर्षीय भाई पीयूष पुत्र रामगोपान और पड़ोस में रहने वाला 15 वर्षीय छात्र निक्की पुत्र चंद्रपाल बुधवार सुबह करीब छह बजे बाइक से गांव भूतपुरी में ट्यूशन पढ़ने के लिए गए थे। शिक्षक के न मिलने पर वह घर लौट रहे थे। जैसे ही वह अफजलगढ़-धामपुर मार्ग पर डिवाइडर क्रॉसिंग के समीप पहुंचे तो उनकी बाइक अफजलगढ़ से धामपुर की ओर जा रहे बालू से भरे डंपर की चपेट में आ गई। दुर्घटना में दोनों छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से पुलिस ने घायल छात्रों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से पीयूष को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

परिजन पीयूष को बिजनौर ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते मेें ही उसने दम तोड़ दिया। घायल निक्की को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। परिजनों के मुताबिक पीयूष शाहपुरजमाल स्थित कृष्णा विद्या मंदिर में कक्षा दस का छात्र था। निक्की भी राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज में हाईस्कूल का छात्र है। पुलिस के मुताबिक परिजनों की ओर से अभी घटना की तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

अफजलगढ़ के गांव भूतपुरी में विलाप करते दुर्घटना में मरे छात्र के परिजन।

अफजलगढ़ के गांव भूतपुरी में विलाप करते दुर्घटना में मरे छात्र के परिजन।- फोटो : BIJNOR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed