फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Stud demolished due to boom in Kho river

खो नदी के तेज उफान से स्टड ध्वस्त, नंदगांव के पास पानी के पहुंचने से लोगों में मचा हा हाकार

Sun, 29 Aug 2021 12:17 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 29 Aug 2021 12:17 AM IST
विज्ञापन
Stud demolished due to boom in Kho river
खो नदी में उफान से स्टड ध्वस्त
विज्ञापन

धामपुर(बिजनौर)। पहाड़ों पर हो रही बारिश के चलते खो नदी में उफान आ गया है। नदी में उफान आने से इसी साल करीब 55 लाख की लागत से क्षेत्र के गांव नंदगांव को बाढ़ से बचाने को सिंचाई विभाग की ओर से बनाए गए स्टड पानी के तेज प्रवाह में ध्वस्त हो गए और नदी का पानी गांव के पास जा पहुंचा। इससे ग्रामीणों में हाहाकार मचा है। ग्रामीणों की हजारों हेक्टेयर में लहलहाती धान, गन्ने की फसल जलमग्न होने से बर्बाद हो गई। ग्रामीणों का कहना है कि विभाग की ओर से सही से काम नहीं हुआ है।
गांव के नितिन चौहान, रामवीर सिंह, वेदप्रकाश, सुनील चौहान, प्रमोद कुमार, कल्याण सिंह, सुरेंद्र सिंह, यशपाल सिंह, मुकेश कुमार, राजपाल सिंह सरोज, राजेंद्र सिंह, विजय सिंह, पप्पू सिंह, ओम कुमार, वीरेंद्र सिंह, नितिन कुमार का कहना है कि उनके गांव में हर साल खो नदी बरसात के दिनों में कहर बरपाती है। इस बार उम्मीद थी कि विभाग की ओर से बाढ़ रोकने के लिए स्टड बनाए गए हैं तो बाढ़ से मुक्ति मिलेगी। लेकिन शनिवार दोपहर बाद विभाग की ओर से गांव को सुरक्षित करने को करीब 55 लाख की लागत से बनाए स्टड नदी में आए तेज उफान में बह गए और नदी का पानी गांव के पास पहुंच गया है। ग्रामीण पानी को गांव से जाने से रोकने को मिट्टी का बंधा लगाने का प्रयास कर रहे है लेकिन यदि और पानी तेज आ गया तो गांव को नुकसान हो सकता है। फिलहाल ग्रामीण खुद और पशुओं को सुरक्षित स्थान पर जाने के प्रयास में लगे है। सूचना पर गांव में पहुंचे सिंचाई विभाग के अधिकारियों का घेराव कर ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। उनका आरोप था कि यदि स्टड ठीक प्रकार से मजबूती से लगे होते तो यह स्थिति नहीं होती।
विज्ञापन

-
समस्या का निदान कराने के निर्देश दिए : डीएम
उधर डीएम उमेश मिश्रा ने बताया कि उन्होंने सिंचाई विभाग के एक्सईएन राकेश कुमार, एसडीएम धीरेंद्र सिंह और तहसीलदार रमेश चंद चौहान को मौके पर पहुंचकर निरीक्षण करने और पानी का प्रवाह रोकने के प्रबंध करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed