फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   strike news

Bijnor News: मांगों के समर्थन में किसानों ने तहसील में किया प्रदर्शन

Sun, 16 Nov 2025 01:47 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Nov 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
strike news
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिजनौर/चांदपुर। बकाया भुगतान दिलाने, किसानों के दाखिल खारिज जल्दी कराए जाने की मांग को लेकर किसानों ने शनिवार को तहसील में प्रदर्शन किया। बाद में भारतीय किसान यूनियन टिकैत की ओर से छह सूत्रीय एक ज्ञापन एसडीएम सदर को सौंपा। ज्ञापन में किसानों ने बेसहारा पशुओं पकड़ कर गोशाला भिजवाने, जिले को गुलदार मुक्त कराने की मांग की गई है।
भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले अनेक किसान शनिवार को बिजनौर तहसील प्रांगण में एकत्र हुए, यहां किसानों की भीड़ पंचायत में बदल गई। पंचायत में किसानों की समस्याओं पर चर्चा की गई और उनके निदान के लिए रणनीति बनाई गई। पंचायत में किसानों ने कहा कि खादर क्षेत्र में वन विभाग किसानों की जमीन कब्जा कर मुकदमे कर रहा है। किसानों को उनकी जमीन पर कब्जा दिलाया जाए।
विज्ञापन

इससे वह गेहूं व सरसों की बुवाई समय पर कर सकें। तहसील अध्यक्ष कोमन सिंह की अध्यक्षता और मास्टर मुनिदेव सिंह के संचालन में पंचायत हुई। पंचायत व प्रदर्शन में डॉक्टर विजय चौधरी, धर्मेंद्र राणा, दिनेश कुमार, दीपक, संतराम, लवकेश, मनोज, तिलकराम, नरपाल सिंह रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान समस्याओं पर चर्चा की :
चांदपुर। में शनिवार को भाकियू टिकैत कार्यकर्ताओं की डाक बंगले पर हरिराज सिंह की अध्यक्षता व सुभाष चंद्र के संचालन में हुई मासिक बैठक में किसान समस्याओं पर चर्चा की गई।

एसडीएम को दिए ज्ञापन में ग्राम ताहरपुर में 11000 जर्जर व नंगे तारों के स्थान पर केविल डलवाने, भूमि अंश की गड़बड़ को अतिशीघ्र सही कराने, संरक्षित पशु व गुलदार से बचाव हेतु उन पर नियंत्रण करने, जर्जर लाइन के कारण मृतक किसान का अतिशीघ्र मुआवजा दिलाने, जर्जर लाइन ठीक कराने, बंद नलकूपों को चलवाने, ग्राम सैंदवार में आम रास्ते पर हुए अतिक्रमण हटवाने, ग्रामीण क्षेत्र में सिंचाई हेतु बिजली सप्लाई दिन में देने, चांदपुर- बास्टा मार्ग का शीघ्र निर्माण कराने की मांग की है।
बैठक में रोहिताश सिंह, कमल सिंह, कल्याण सिंह, नफीस अहमद, सतवीर सिंह, समरपाल महाशय, ऋषिपाल सिंह, रामवीर सिंह रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed