{"_id":"6241fbf4a1edf81f1d7f2e86","slug":"strike-in-banks-against-privatization-employees-demonstration-dhampur-news-mrt582230663","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजीकरण के विरोध में बैंकों में हड़ताल, कर्मचारियों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निजीकरण के विरोध में बैंकों में हड़ताल, कर्मचारियों का प्रदर्शन
धामपुर में एलआईसी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करते कर्मी।
- फोटो : DHAMPUR
Link Copied
निजीकरण के विरोध में बैंकों में हड़ताल, कर्मचारियों का प्रदर्शन
विज्ञापन
धामपुर। केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों और निजीकरण के विरोध में मेरठ डिवीजन इंश्योरेंस इंपलाईज यूनियन के कर्मियों ने सोमवार से दो दिवसीय हड़ताल शुरू कर दी है। कार्यालय का काम ठप होने से लोगों को भारी परेशानी हुई। कर्मियों ने एलआईसी कार्यालय के बाहर भी प्रदर्शन किया।
कर्मचारी सोमवार को 11 बजे कार्यालय के बाहर एकत्र हुए। यहां पर निजीकरण के विरोध में प्रदर्शन किया। कहा कि कर्मचारी किसी भी हालत में बीमा निगम का निजीकरण नहीं होने देंगे। प्रदर्शनकारियों ने सरकार द्वारा देश के लाभकारी सार्वजनिक उपक्रमों में एफडीआई बढ़ाने, बैंकों का निजीकरण करने और एलआईसी में वित्त विधेयक के माध्यम से आईपीओ लाने पर विरोध जताया। केंद्र सरकार से निजीकरण और एफडीआई को तत्काल वापस लेने की मांग की। प्रदर्शनकारियों में राहुल चौहान, रजत कुमार, परवेंद्र कुमार, राजवीर सिंह, मोहित कुमार, आदित्य वार्ष्णेय, अशीष चौहान, नरेश कुमार वत्स रहे। कई बैंकों में भी निजीकरण के विरोध में कर्मचारी हड़ताल पर रहे। जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। लेनदेन पूरी तरह से बंद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।