{"_id":"5f9ef9c88ebc3eefb87df9a3","slug":"strike-at-the-sugar-mill-gate-bijnor-news-mrt5090453195","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाकियू नेताओं ने चीनी मिल गेट पर दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाकियू नेताओं ने चीनी मिल गेट पर दिया धरना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चीनी मिल गेट पर दिया धरना
स्योहारा। गन्ना बकाया सहित अनेक मांगों को लेकर भाकियू कार्यकर्ताओं ने स्योहारा चीनी मिल गेट पर धरना दिया। छह नवंबर तक बकाया भुगतान के आश्वासन पर धरना समाप्त किया।
भाकियू कार्यकर्ताओं ने कहा सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद भी 14 दिन में गन्ना भुगतान नहीं हुआ। मिलों का पेराई सत्र शुरू होने के बावजूद अब तक गन्ना मूल्य घोषित नहीं किया गया है। किसानों के पीने के लिए पानी और शौचालय की भी मिल में व्यवस्था नहीं है। मिल के गन्ना महाप्रबंधक बलवंत सिंह किसानों के बीच पहुंचे और कहा किसानों का पिछले पेराई सत्र का शत प्रतिशत भुगतान शीघ्र करा दिया जाएगा। पीने के पानी के दो आरओ लगा दिए गए हैं। तीन शौचालय भी बनवाने की बात कही। अध्यक्षता गजेंद्र सिंह टिकैत व संचालन रोहित चौहान ने किया। इस दौरान गजराम सिंह, सुरेश, नीटू यादव, देवेंद्र सिंह, सत्यवीर सिंह, आलोक कुमार, अमित चौधरी, अवनीश कुमार आदि मौजूद रहे।