{"_id":"5f80a2788ebc3e9bab1b7f89","slug":"strict-action-will-be-taken-on-burning-stubble-in-the-fields-dhampur-news-mrt5053391183","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेतों में पराली जलाने पर होगी सख्त कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेतों में पराली जलाने पर होगी सख्त कार्रवाई
विज्ञापन

धामपुर। तहसीलदार रमेशचंद्र सिंह चौहान ने शुक्रवार को तहसील के सभी राजस्व निरीक्षकों की मीटिंग ली। निर्देशित किया है कि कोई भी किसान खेतों में गन्ने की पत्ती, पराली और फसलों के अन्य अवशेष कतई न जला पाए। यदि कहीं ऐसा होता है तो उनके खिलाफ कार्रवाई करें।
तहसीलदार ने शुक्रवार को तहसील के निरीक्षकों को निर्देशित किया कि वे इस मामले को गंभीरता से लें। कहा, सरकार के आदेश है कि जिस प्रकार से तहसील में किसानों की जमीन का खसरा खतौनी के माध्यम से हिसाब किताब रखा जाता है। ठीक उसी प्रकार से आबादी क्षेत्र के गांवों को भी तहसील में ब्योरा होगा। किस गांव की आबादी कितने क्षेत्रफल में है। आबादी कितनी है। इस कार्य को पूरा करने को सर्वे का कार्य किया जाना है। विभाग के अधिकारी इस कार्य को समय से पूरा कराने को जुट जाए। लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। जो बीएलओ ठीक से कार्य नहीं करेगा उस पर कार्रवाई होगी। इस दौरान महिपाल सिंह, सुनील शर्मा प्रथम, सुनील कुमार शर्मा, योगेश सिंह, अमित कुमार, नरेंद्र सिंह, धर्मेंद्र पाठक, वीरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।