फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   street street shops

नजीबाबाद और जलालाबाद के बाजार में सड़क तक सजी है दुकानें

Tue, 02 Nov 2021 12:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Nov 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
street street shops
सड़क तक सजीं दुकानें
विज्ञापन

नजीबाबाद। धनतेरस को लेकर बर्तन, इलेक्ट्रॉनिक की दुकानें सड़क तक सज गई हैं। दुकानदारों को अब ग्राहकों का इंतजार है। कोरोना संक्रमण के दौर से उबरने के बाद दुकानदारों को धरतेरस और दीपावली त्योहार पर व्यापार बढ़ने की उम्मीद है।
दुकानदार राकेश अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, ललित कुमार, सचिन चौहान का कहना है धनतेरस के दिन लोग नई वस्तु अवश्य खरीदते हैं। खासकर धनतेरस के दिन बर्तनों की अच्छी बिक्री होती है। दुकानदारों का कहना है कि पिछले साल कोरोना के कारण बिक्री पर असर पड़ा था। इस बार कोरोना का प्रकोप कम है। इससे बिक्री अच्छी होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

नजीबाबाद और जलालबाद के मुख्य बाजारों में बर्तन दुकानदारों ने अपने-अपने प्रतिष्ठान में नई-नई वैरायटी सजा रखी हैं। दुकानदारों की माने तो पिछले वर्ष की तुलना में इस बार स्टील, पीतल, कांसा के बर्तन में 200 से 300 रुपये प्रति किलो की कीमत में बढ़ोतरी हुई है। दुकानदार सौरभ कुमार के अनुसार स्टील बाल्टी, लोटा, ग्लास, थाली, पीतल के बर्तन के अतिरिक्त प्रेशर कुकर, जूसर मिक्सर समेत अन्य घरेलू उपयोग का हर सामान मौजूद है। वहीं, चौराहों पर फुटकर दुकानों की संख्या बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed