फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Stork is appealing to King Dushyant Prnysthli

सारस को भा रही राजा दुष्यंत की प्रणयस्थली

Wed, 16 Dec 2015 11:25 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिजनौर Updated Wed, 16 Dec 2015 11:25 PM IST
विज्ञापन
Stork is appealing to King Dushyant Prnysthli
बिजनौर में प्रेम के प्रतीक और राज्य पक्षी सारस को राजा दुष्यंत व शकुंतला की प्रेम स्थली खूब भा रही है। गत  छह माह में ही बिजनौर जिले में सारसों की संख्या में वृद्धि दर्ज की गई है। सारस के बढ़ते कुनबे को देखकर वन्य अधिकारी व पक्षी प्रेमियों में हर्ष है।
विज्ञापन



वन विभाग ने शासन के निर्देश पर जून 2015 में सारस की गणना की थी। तब बिजनौर सामाजिक वानिकी की छह रेंजों में व नजीबाबाद सामाजिक वानिकी में सभी की पांच रेंजों में कुल 119 सारस मिले थे। पुन: 14 व 15 दिसंबर को सारस की गणना के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन



इस दौरान वनकर्मियों को जिले भर में 128 सारस दिखाई दिए। सारस की बढ़ी संख्या देख अधिकारियों की खुशी का ठिकाना नहीं है। पक्षी विशेषज्ञों के मुताबिक सारस जोड़े में रहते हैं तथा अपने साथी से अथाह स्नेह करते हैं। सारस का बच्चा बड़ा होने पर स्वयं अपने साथी की तलाश कर जोड़ा बना लेता है। यदि किसी कारणवश जोड़े में से एक साथी मर जाता है  तो दूसरा साथी भी उसे वियोग में अपने प्राण तोड़ देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सारस को साहनपुर और बढ़ापुर रेंज नहीं भाए
नजीबाबाद सामाजिक वानिकी में सारस की गणना की गई। गणना में साहनपुर रेंज व बढ़ापुर रेंज में सारस की संख्या शून्य मिली है। दोनों रेंज में एक भी सारस का न दिखाई देना चिंता का विषय है। दोनों रेंजों की स्थिति को लेकर अधिकारी भौचक्के हैं। इससे पूर्व जून, दिसंबर 2014 व जून 2015 में हुई गणना में इन दोनों रेंजों में एक भी सारस नहीं दिखाई दिया।


डीएफओ सलील कुमार शुक्ला का कहना है कि बिजनौर जिले का वन क्षेत्र शांत तथा पशु पक्षियों के रहने योग्य उचित स्थान है। सारस की संख्या बढ़ना सभी वन कर्मियों के लिए खुशी की बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed