फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Stopped soil filling on government land

सरकारी जमीन पर हो रहे मिट्टी भराव को रुकवाया

Wed, 13 Jul 2022 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jul 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Stopped soil filling on government land
शेरकोट में मिट्टी भराव कार्य को रूकवाते एसडीएम मनोज कुमार सिंह। - फोटो : DHAMPUR
सरकारी जमीन पर हो रहे मिट्टी भराव को रुकवाया
विज्ञापन

धामपुर। शेरकोट के सिंचाई विभाग की करीब नौ बीघा और किसानों की करीब तीन बीघा लगानी जमीन पर अवैध तौर पर हो रहे मिट्टी भराव के कार्य को एसडीएम ने रुकवा दिया है। हिदायत दी कि यदि फिर से किसी ने भराव करने का प्रयास किया तो कार्रवाई होगी। इस मामले की शेरकोट के लोगों की ओर से एसडीएम से शिकायत की गई थी।
लेखपाल अजीत कुमार सिंह ने बताया कि शेरकोट में टेंपो स्टैंड के पास सिंचाई विभाग की नौ बीघा जमीन है। यहां पर तीन किसानों की करीब तीन बीघा नौ बीसा के आसपास लगानी जमीन भी है। इस जमीन पर कुछ लोगों की ओर से मिट्टी का भराव किया जा रहा था। इस मामले की शिकायत राजस्व विभाग के अधिकारियों से की गई थी। मंगलवार को एसडीएम मनोज कुमार सिंह, तहसीलदार गोपेश कुमार तिवारी सिंचाई और राजस्व विभाग के अधिकारियों की टीम के साथ मौके पर पहुंचे। एसडीएम ने टीम में शामिल अधिकारियों से सिंचाई विभाग की जमीन की पैमाइश कराई।
विज्ञापन

बताया गया कि जिस जमीन में भराव कराया जा रहा था, वह करीब नौ बीघा जमीन सिंचाई विभाग की है। सिंचाई विभाग की जमीन में मिट्टी का भराव होता देख उसके पास में स्थित तीन किसानों ने भी करीब तीन बीघा जमीन में भी मिट्टी भराव शुरू करा दिया था। एसडीएम ने तत्काल प्रभाव से मिट्टी भराव कार्य को रुकवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed