फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Stoned in two sides, seven injured

दो पक्षों में पत्थरबाजी, सात घायल

Thu, 21 May 2020 10:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
Stoned in two sides, seven injured
दो पक्षों में पत्थरबाजी, सात घायल
विज्ञापन

नींदडू़। शराब पीने पिलाने को लेकर दो पक्षों के बीच हुई पत्थरबाजी और मारपीट की घटना में दो महिला समेत सात व्यक्ति घायल हो गए। एक पक्ष ने धार्मिक स्थल पर पथराव और फायरिंग का आरोप लगाया। पुलिस ने तीन व्यक्तियों का गिरफ्तार कर चालान कर दिया। 30 लोगों के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई की है।

गांव पाडली मांडू में दूसरे जनपद व सूबों में कार्य करने वाले कई लोग घर आए हुए हैं। आरोप है कि इनमें कुछ रात के समय शराब पीकर हुड़दंग करते हैं। बुधवार रात करीब नौ बजे गांव में आमने सामने रहने वाले अलग-अलग समुदाय के व्यक्ति शराब पीकर हुड़दंग कर रहे थे। विवाद के बाद दोनों पक्षों में पत्थरबाजी हो गई, जिसमें दोनों पक्ष के गुरनाम सिंह, कुलदीप सिंह, हरपाल कौर, ज्योति कौर, रितु देवी, कपिल कुमार और तारा देवी जख्मी हो गए। गुरनाम व हरपाल कौर को बिजनौर के अस्पताल में दाखिल कराया गया है। हरपाल कौर सदरूद्दीन नगर की निवासी है और अपनी पुत्री के घर पाडली मांडू में आई हुई है। जख्मी गुरनाम सिंह ने दूसरे पक्ष के लोगों पर पत्थरबाजी, घर में तोड़फोड़ व फायरिंग के अलावा गुरुद्वारे पर पत्थर फेंकने का आरोप लगाया है। पुलिस ने फायरिंग और धार्मिक स्थल पर पत्थरबाजी को निराधार बताया। चौकी प्रभारी जयपाल सिंह, कोतवाल रंजन कुमार शर्मा और इंस्पेक्टर क्राइम नरेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। बृहस्पतिवार को दोनों पक्ष के गुरुबख्श सिंह, रोहित कुमार, वीर सिंह को गिरफ्तार कर चालान किया गया। वीर सिंह, रोहित कुमार, अंकित कुमार, जौनी कुमार, राहुल कुमार, सोनू सिंह, गुरनाम सिंह, हरपाल आदि समेत दोनों पक्ष के 30 व्यक्तियों के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed