फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   State Gur Festival is now on 6 March

राज्य गुड़ महोत्सव अब छह मार्च को

Tue, 02 Mar 2021 12:16 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Mar 2021 12:16 AM IST
विज्ञापन
State Gur Festival is now on 6 March
राज्य गुड़ महोत्सव अब छह मार्च को
विज्ञापन

बिजनौर। लखनऊ में प्रस्तावित दो दिवसीय गुड़ महोत्सव की तारीख बदलने से प्रतिभाग करने वाले निर्माताओं की संख्या बढ़ने की उम्मीद है। अब गुड़ महोत्सव छह मार्च से शुरू होगा। महोत्सव में शामिल होने के लिए जैविक गुड़ निर्माताओं में उत्सुकता है। इसके लिए निर्माता सहायक चीनी आयुक्त के दफ्तर में जानकारी लेने आ रहे हैं।
दो दिवसीय राज्य गुड़ महोत्सव 27 मार्च से शुरू होना था। परंतु 27 फरवरी को रविदास जयंती होने से महोत्सव आयोजन की तारीख व स्थान दोनों बदल दिए गए हैं। सहायक चीनी आयुक्त डीपी मौर्य ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार अब महोत्सव छह मार्च व सात मार्च को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान विभूति खंड गोमतीनगर लखनऊ में होगा। बताया था कि पहले महोत्सव में प्रतिभाग करने के लिए छह गुड़ निर्माताओं का चयन हुआ था। परंतु महोत्सव में जैविक गुड़ निर्माता प्रतिभाग करने के लिए उत्सुक हैं, उनकी संख्या भी बढ़ सकती है। कुछ निर्माताओं के आवेदन विभाग को प्राप्त हो गए हैं। सूबे से 70 गुड़ निर्माताओं का चयन हुआ था। पश्चिमी उत्तर प्रदेश से 18 इकाई थीं। इनमें बिजनौर जिले के छह गुड़ निर्माता हैं।
विज्ञापन

जैविक गुड़ पहली पसंद बना
जिले में जैविक गुड़ बनाने की शुरुआत आईआईटी में प्रोफेसर रहे डॉ. यशपाल सत्य ने की थी। हल्दौर ब्लॉक के गांव मोहनपुर चांदां नंगली निवासी डॉ. यशपाल ने अपनी पुस्तैनी जमीन में बोए गन्ने में केवल गोबर की खाद का इस्तेमाल किया था। उस समय उत्पादन लागत भी उन्हें नहीं मिली थी। धीरे-धीरे मांग बढ़ी, आज जैविक गुड़ लोगों की पहली पसंद बन गया है। जैविक गुड़ निर्माता शूरवीर सिंह, समरपाल सिंह बताते हैं कि जैविक गुड़ दिल्ली, गुजरात, आदि राज्यों समेत विदेशों में भी खूब पसंद किया जा रहा है। अब जिले में जैविक गुड़ काफी बनने लगा है। गुड़ महोत्सव जैसे आयोजनों से जैविक गुड़ को बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पपड़ी गुड़ आहार विक्रेताओं को भाया
सहायक चीनी आयुक्त ने बताया कि जिले में बन रहे पपड़ी गुड़ पशु आहार विक्रेताओं के खूब भा रहा है। पपड़ी पशु आहार जैसे मुर्गी दाना, दुधारू पशुओं के खाने में इस्तेमाल होता है। पपड़ी गुड़ की गुजरात, पंजाब, राजस्थान आदि राज्यों में काफी मांग है। पपड़ी गुड़ केवल जिला बिजनौर में बनता है। गुड़ निर्माताओं को इसकी अच्छी कीमत मिल जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed