फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Stamp seller robbed: Police arrested six crooks during encounter

पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान छह बदमाश दबोचे, अब सरकार देगी ईनाम

Sat, 01 Aug 2020 01:32 AM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ 
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ  Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Sat, 01 Aug 2020 01:32 AM IST
विज्ञापन
Stamp seller robbed: Police arrested six crooks during encounter
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

चांदपुर पुलिस व स्वॉट टीम ने मुठभेड़ के दौरान चांदपुर में स्टांप विक्रेता से लूट करने वाले छह बदमाशों को माल समेत दबोचा है। प्रमुख सचिव गृह ने महज छह घंटे के अंदर लूट का खुलासा करने वाली टीम को 50 हजार व स्टांप विक्रेता ने एक लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।

विज्ञापन


एसपी संजीव त्यागी के मुताबिक चांदपुर के मोहल्ला कटारमल निवासी पवन मित्तल अमरोहा जिले के मंडी धनौरा तहसील में स्टांप विक्रेता हैं। बृहस्पतिवार को वह अपनी निजी कार से गांव अजदेव खानपुर निवासी चालक राहुल के साथ रोजाना की तरह मंडी धनौरा जा रहे थे। मंडी धनौरा मार्ग पर ईदगाह के पास पीछे से आई वैगनार को पवन मित्तल की कार के आगे लगाकर बदमाशों ने रोक लिया था।
विज्ञापन


तभी पीछे से बाइक पर सवार बदमाश हाथों में तमंचे लेकर आए और पवन मित्तल से नौ लाख रुपये के स्टांप व 60 हजार की नगदी लूट ली। विरोध करने पर बदमाशों ने तमंचे की बट से हमला करके पवन मित्तल को घायल कर दिया। बदमाशों को पकड़ने के लिए चांदपुर पुलिस के साथ स्वॉट टीम को भी लगाया गया। पुलिस व स्वॉट टीम ने गांव बागड़पुर मलेशिया चौराहे के पास लूट में शामिल बदमाशों की घेराबंदी कर ली। बदमाशों ने पुलिस पार्टी पर गोली चला दी। पुलिस ने जवाब में गोली चलाते हुए बदमाशों को दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने मौके से अमरोहा जिले के मंडी धनौरा थाना क्षेत्र कस्बा कटरा निवासी दीपक, उमेश, मंडी धनौरा थाना क्षेत्र के सुभाषनगर निवासी अनिल, अमरोहा जिले के बछराऊं थाना क्षेत्र के गांव धनौरी निवासी जयवेंद्र उर्फ देवेंद्र, मंडी धनौरा थाना क्षेत्र के रानीनगर निवासी सतवीर, बिजनौर जिले के शिवालाकलां थाना क्षेत्र के गांव झुझैला की मंडैया निवासी पंकज को दबोच लिया। पुलिस ने बदमाशों से आठ लाख 38 हजार 430 रुपये के स्टांप, 40 हजार रुपये नगद, 12 हजार 324 रुपये के टिकट, दो तमंचे, तीन कारतूस, एक चाकू, घटना में प्रयुक्त वैगनार कार, लूटा गया बैग, तीन डायरी, एक नोटबुक, पांच मोबाइल, दो मुहर, एक ब्रीफकेस, एक चेकबुक बरामद की है।


पकड़े गए उमेश पर मंडी धनौरा थाने में पहले भी एक मुुकदमा दर्ज है। पुलिस पकड़े गए सभी बदमाशों का आपराधिक इतिहास खंगालने में जुटी है। एसपी संजीव त्यागी के मुताबिक प्रमुख गृह सचिव ने छह घंटे के भीतर लूट का खुलासा करने वाली पुलिस टीम में शामिल सर्विलांस व स्वॉट टीम के प्रभारी निरीक्षक कृष्ण मुरारी दोहरे, कांति प्रसाद शर्मा, दरोगा नरेंद्र सिंह, सतेंद्र नागर, उमेशचंद, मदनपाल सिंह, हिमांशु चौहान, करमजीत सिंह, सुभाष चंद, सिपाही नीरज, सोनू, अजय कुमार, मोनू कुमार, रईस अहमद, अरुण कुमार, बेताब जावला, खालिद समेत पूरी टीम को 50 हजार रुपये व स्टांप विक्रेता ने एक लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed