फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Stadium defeated Om Cricket Academy

स्टेडियम ने ओम क्रिकेट एकेडमी को दी शिकस्त

Fri, 16 Jul 2021 11:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jul 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
Stadium defeated Om Cricket Academy
स्टेडियम ने ओम क्रिकेट एकेडमी को दी शिकस्त
विज्ञापन

बिजनौर। ओम क्रिकेट अकादमी गंज के मैदान पर बिजनौर स्टेडियम और ओम क्रिकेट अकादमी गंज के बीच 12 से 16 जुलाई तक हुई तीन मैचों की क्रिकेट सीरीज के आखिरी मैच में स्टेडियम बिजनौर ने ओम क्रिकेट अकादमी को 227 रन से हराया। स्टेडियम बिजनौर के कप्तान मो. मोहसिन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। मैन ऑफ द सीरीज तीन शतक लगाने वाले स्टेडियम के बल्लेबाज अक्षय कुमार रहे।
स्टेडियम बिजनौर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 35 ओवर में आठ विकेट पर 340 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। इसमें अक्षय कुमार ने धुआंधार बल्लेबाजी करते हुए केवल 90 गेंद पर 131 रन की शानदार पारी खेली। शुभम ने 91 और उत्कर्ष शर्मा ने 12 रन बनाए। ओम क्रिकेट एकेडमी गंज की ओर से गेंदबाजी में राहुल उपाध्याय ने पांच और हर्ष शर्मा ने दो विकेट लिए।
विज्ञापन

जवाब में खेलने उतरी ओम क्रिकेट एकेडमी निर्धारित 35 ओवर में नौ विकेट खोकर मात्र 103 रन ही बना पाई। इसमें हरीश ने 25, निखिल ने 29 रन बनाए। स्टेडियम की ओर से प्रियांशु ने चार, तुषार मलिक ने तीन, मो. फरमान और मोंटी ने एक-एक विकेट लिए। तीनों मैच में तीन शतक लगाने वाले स्टेडियम के खिलाड़ी अक्षय कुमार मैन ऑफ द मैच और सीरीज रहे। सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज का खिताब भी अक्षय को ही मिला। उन्होंने तीनों मैच में 363 रन बनाकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। सीरीज के बेस्ट बॉलर स्टेडियम के ही सात विकेट लेने वाले प्रियांशु रहे। इस अवसर पर अमित श्रीवास्तव उर्फ शानू, विशाल अग्रवाल, हॉकी खिलाड़ी विनीत सिंह उर्फ मोंटी, मो. अजीम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed