फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Spring sugarcane will be sown in 20 thousand hectare area

बुवाई से पहले दोबारा जुताई कर बढ़ाएं पैदावार

Sun, 06 Feb 2022 10:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Feb 2022 10:39 PM IST
विज्ञापन
Spring sugarcane will be sown in 20 thousand hectare area
20 हजार हेक्टेयर क्षेत्रफल में होगी वसंतकालीन गन्ने की बुवाई
विज्ञापन

धामपुर। गन्ना विभाग धामपुर चीनी मिल क्षेत्र में अबकी बार किसानों को 20 हजार हेक्टेयर क्षेत्रफल में वसंतकालीन गन्ने की बुवाई कराएगा। आमदनी बढ़ाने के लिए अधिकारियों की ओर से किसानों को गन्ने की बुवाई के साथ सहफसली खेती करने पर भी जोर दिया जा रहा है। किसानों को ट्रैंच विधि से गन्ने की बुवाई करने, बढ़िया पैदावार लेने के लिए बुवाई से पहले खेत को एकबार मिट्टी पलट कर जुताई करने का सुझाव दिया जा रहा है।
गन्ना विकास परिषद के ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक अमित कुमार पांडेय ने बताया कि गन्ना विभाग की ओर से वसंतकालीन गन्ने की बुवाई का काम में शुरू कर दिया गया है। मौसम ने साथ दिया तो 10 फरवरी से गन्ने की बुवाई का काम तेजी से शुरू कर दिया जाएगा। धामपुर गन्ना समिति क्षेत्र में करीब 40 हजार हेक्टेयर कृषि क्षेत्रफल है। इनमें से 20 हजार हेक्टेयर क्षेत्रफल में वसंतकालीन गन्ने की बुवाई के साथ किसानों से सहफसली खेती भी कराई जाएगी। बुवाई में एकल आंख के बीज का प्रयोग होगा। गन्ने की बुवाई करते गन्ने की दो एकल आंखों के बीच का दूरी एक से डेढ़ फुट और लाइन से लाइन की दूरी चार से से 4.50 फिट तक रखनी होगी। किसानों को सुझाव दिया जा रहा है कि वे गन्ने की बुवाई करने से पहले एकबार खेत को मिट्टी पलट हल से जरूर जुतवा दें। गहरी जुताई पैदावार की दृष्टि से लाभकारी होती है।
विज्ञापन

50 प्रतिशत अनुदान पर मिलेगा कीटनाशक
ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक अमित कुमार पांडेय का कहना है कि गन्ने की बुवाई से पहले किसान बीज को कीटनाशक दवा मोआसी से शोधित जरूर करें। गन्ना समिति की ओर से इस दवा को 50 प्रतिशत के अनुदान पर मुहैया कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फार्मिंग मशीनरी बैंक किराए पर देगा कृषि उपकरण
अधिकारियों ने बताया कि किसानों को मिट्टी पलट कर जुताई करने के लिए कहीं भागने दौड़ने की आवश्यकता नहीं है। विभाग की ओर से गन्ना समिति में फार्मिंग मशीनरी बैंक स्थापित कर दिया गया है। किसानों को जिस उपकरण की आवश्यकता है वह किराए पर प्राप्त कर सकता है। गहरी जुताई के लिए मिट्टी पलट हल और पैड़ी गन्ना प्रबंधन के लिए मल्चर की आवश्यकता होती है। यह उपकरण फार्मिंग मशीनरी बैंक से संपर्क कर 25 रुपये प्रति घंटे के हिसाब से प्राप्त कर खेती को बेेहतर करने का प्रयास किया जा सकता है। यदि कोई किसान इन कृषि उपकरणों को खरीदना चाहता है तो अनुदान पर खरीदने की भी व्यवस्था है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed