{"_id":"639e06954b2e841cb3174d9f","slug":"sports-ground-and-panchayat-ghar-inaugurated-nazibabad-news-mrt6181774132","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: खेल मैदान और पंचायतघर का किया लोकार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: खेल मैदान और पंचायतघर का किया लोकार्पण
विज्ञापन
नजीबाबाद - तेलीपाड़ा में पंचायत सचिवालय का लोकार्पण करते डीएम।
- फोटो : NAZIBABAD
खेल मैदान और पंचायतघर का किया लोकार्पण
नजीबाबाद। ग्राम पंचायत तेलीपाड़ा में जलजीवन मिशन टंकी एवं पाइप लाइन निर्माण योजना का डीएम ने भूमि पूजन किया। डीएम ने पंचायत में खेल मैदान और पंचायतघर का भी लोकार्पण किया।
उत्तराखंड सीमा पर स्थित गांव तेलीपाड़ा में डीएम उमेश मिश्रा ने सीडीओ पूर्ण बोरा एवं जनपद के अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा की। डीएम ने 22 लाख रुपये की लागत से बने पंचायत सचिवालय और पांच हजार वर्ग मीटर में बने खेल मैदान का लोकार्पण किया। डीएम ने जल जीवन मिशन के अंतर्गत गांव में टंकी और पाइपलाइन निर्माण योजना का भूमि पूजन कर शिलान्यास किया।
डीएम ने एसडीएम विजय वर्धन तोमर, एसडीएम नगीना शैलेंद्र कुमार, बीडीओ कोतवाली देहात ऋषिपाल सिंह, सीओ नगीना शुभ सूचित की उपस्थिति में विकास कार्यों की समीक्षा की। डीएम ने मुख्यमंत्री के हब विकास योजना के अंतर्गत क्षेत्र के बहुमुखी विकास के लिए विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए। छतरपाल सिंह के संचालन में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता रत्ना रावत की देखरेख में बच्चों की मनोहारी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं।
विज्ञापन
समीक्षा कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम अधिकारी नागेंद्र पाल, जल जीवन मिशन के पीडी विपिन तिवारी, सोनवीर सिंह, ग्राम प्रधान सूरजभान सिंह भंडारी, सागर बडोला, भगवत प्रसाद शर्मा, अजीत सिंह, श्वेता रावत, सुनीता नेगी आदि मौजूद रहे।