फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Speed ??to make driving license doubled

दोगुनी हुई ड्राइविंग लाइसेंस बनाने की रफ्तार

Fri, 09 Oct 2020 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
Speed ??to make driving license doubled
दोगुनी हुई ड्राइविंग लाइसेंस बनाने की रफ्तार
विज्ञापन

बिजनौर। शासन ने ड्राइविंग लाइसेंस बनाने की गति दोगुनी कर दी है। एआरटीओ कार्यालय में अब 60 की बजाए 120 आवेदकों के ड्राइविंग लाइसेंस बनाये जाएंगे। यह व्यवस्था एआटीओ कार्यालय में लागू कर दी गई है। हालांकि सामान्य दिनों में 300 लोगों के प्रतिदिन डीएल बनाए जाते थे।

वर्तमान में व्यवस्था ये है कि ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए अभ्यर्थी को ऑनलाइन आवेदन करना होता है। इसके बाद ही डीएल के लिए स्लॉट मिलता है। कोरोना महामारी के कारण 24 मार्च से एआरटीओ कार्यालय में ड्राइविंग लाइसेंस बनाने पर रोक लगा दी गई थी। इसके बाद करीब तीन माह पूर्व डीएल बनाने के लिए शासन ने स्वीकृति दी थी। तब से एआरटीओ कार्यालय में रोजाना केवल 60 लाइसेंस बनाने की ही अनुमति थी। एआरटीओ प्रशासन प्रणव झा ने बताया कि सामान्य दिनों में शासन ने बिजनौर एआरटीओ कार्यालय को 300 डीएल बनाने की परमिशन थी। करीब तीन माह पहले शासन ने मात्र 60 आवेदकों के ही लाइसेंस बनाने को स्वीकृति दे रखी थी। तारीख लंबी मिलने के कारण आवेदक परेशान हो रहे थे। करीब ढाई से तीन माह तक की तारीख डीएल आवेदकों को मिल रही थी। इसी को ध्यान में रखते हुए शासन ने अब कार्यालय को प्रतिदिन 120 आवेदकों को डीएल बनाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि एआरटीओ कार्यालय में यह व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed