फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Special cleanliness drive in 768 villages

768 गांवों में चला विशेष सफाई अभियान

Sun, 05 Sep 2021 10:44 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Sep 2021 10:44 PM IST
विज्ञापन
Special cleanliness drive in 768 villages
768 गांवों में चला विशेष सफाई अभियान
विज्ञापन

बिजनौर। जिले के 700 से अधिक गांवों में विशेष सफाई अभियान चला। जलभराव रोकने को प्राथमिकता रही। ग्रामीणों को संचारी रोगों से बचाव की जानकारी डोर टू डोर दी गई है।

जिले में 1123 ग्राम पंचायत हैं। डीएम ने बरसाती मौसम में संक्रामक रोगों को फैलने से रोकने के दो दिवसीय विशेष सफाई अभियान चलाने की हिदायत दी थी। डीएम के निर्देश पर सीडीओ केपी सिंह ने रैंडम आधार पर 11 ब्लाक के 256 ग्राम पंचायतों का चयन किया था। इन पंचायतों में करीब 768 गांव आते हैं। सीडीओ ने बीडीओ की बैठक में अभियान को लेकर सख्त हिदायत दी थी। अभियान को लेकर जारी निर्देशों के अनुसार जलभराव रोकने पर विशेष ध्यान दिया गया, जिससे मोहल्लों में पानी इकट्ठा न हो। घरों के आसपास सफाई रखने व पानी इकट्ठा नहीं होने की सलाह दी। दो दिवसीय विशेष अभियान रविवार को समाप्त हो गया है। डीपीआरओ सतीश कुमार ने बताया कि जिन गांवों में विशेष सफाई चला है वहां टीम भेजकर मौका स्थिति देखी जाएगी। सहायक विकास अधिकारी पंचायत ने अपने ब्लाक के जिन गांवों का मौके पर जाकर निरीक्षण किया है उनकी सूची तलब की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed