फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Special camp will be organized at all the booths of the district

Bijnor News: जिलेभर के सभी बूथों आयोजित होगा विशेष कैम्प

Sun, 04 Dec 2022 06:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Dec 2022 06:00 AM IST
विज्ञापन
Special camp will be organized at all the booths of the district
जिले के सभी बूथों पर आयोजित होगा विशेष कैंप
विज्ञापन

बिजनौर। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर विशेष अभियान चलाया जाना है। जिसमें विधानसभा की मतदाता सूची को दुरुस्त करने के लिए विशेष कैंप आज रविवार को सभी बूथों पर आयोजित होना है। आठ दिसंबर तक वोटर बनने के लिए आवेदन किया जा सकता है।
शनिवार को एडीएम अरविंद कुमार सिंह ने दिशा निर्देश जारी किए। कहा कि अर्हता की तारीख एक जनवरी 2023 के आधार पर विधान सभा की निर्वाचक नामावलियों का आलेख्य प्रकाशन नौ नवंबर को किया जा चुका है। नौ नवंबर से आठ दिसंबर के बीच दावे और आपत्तियां प्राप्त की जा जाएंगी। रविवार आज विशेष कैंप का आयोजन प्रत्येक मतदान केंद्र पर किया जाना है। इसके अलावा एक पात्र व्यक्ति जो एक अक्तूबर 2023 तक अठारह वर्ष की आयु प्राप्त करने वाला है, वह भी आवेदन कर सकता है। आवेदन ऑनलाइन भी किया जा सकता है।
विज्ञापन

लिंगानुपात से कम हैं महिला मतदाता
साल 2011 की जनगणना के अनुसार जिले में महिलाओं का लिंगनुपात 908 है। लेकिन इस लिहाज से महिलाएं के नाम मतदाता सूचियों में शामिल नहीं है। क्योंकि मतदाता सूची में एक हजार पुरुषों के सापेक्ष 885 महिलाओं का अनुपात है, जो लिंगानुपात से कम है। एडीएम वित्त एवं राजस्व ने कहा कि हमारा प्रयास है कि मतदाता सूची में भी महिलाओं को संख्या और बढ़े। प्रयास किए जा रहे हैं कि यह अंतर और कम किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed