{"_id":"5f6e3ace8ebc3ea372520bb5","slug":"speaking-against-agricultural-bills-bijnor-news-mrt503111571","type":"story","status":"publish","title_hn":"कृषि विधेयकों के खिलाफ सपाइयों का धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कृषि विधेयकों के खिलाफ सपाइयों का धरना
विज्ञापन
कृषि विधेयकों के खिलाफ सपाइयों का धरना
बिजनौर। केंद्र सरकार द्वारा पारित कृषि विधेयकों को किसान विरोधी बताते हुए सपा कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में धरना दिया। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम विक्रमादित्य सिंह को देते हुए विधेयकों को वापस लेने की मांग की।
जिलाध्यक्ष राशिद हुसैन ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की नीतियों से किसान और श्रमिकों के हितों को गहरा आघात लग रहा है। उनकी नीतियों से कारपोरेट घरानों को ही फायदा होगा। अन्नदाता का उत्पीड़न किया जा रहा है। सरकार खेतों से किसानों का मालिकाना हक छीना चाहती है। किसानों को फसल का लाभप्रद तो दूर निर्धारित उचित दाम भी नहीं मिलेगा। कोई भी कृषि विधेयकों के समर्थन में नहीं है। सरकार श्रम कानूनों में भी लगातार परिवर्तन कर रही है। श्रम कानूनों में संशोधन से मजदूरों को भी कोई भी फैक्टरी मालिक जब चाहे निकाल सकता है। इस दौरान विधायक नईमुल हसन व तसलीम अहमद, पूर्व मंत्री मूलचंद चौहान, जिला महासचिव आदित्यवीर सिंह, प्रभा चौधरी, सतवीर यादव, राधा सैनी, शमशाद अंसारी, खुर्शीद मंसूरी, दारा सिंह, अखलाक पप्पू आदि मौजूद रहे।