फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   SP leader visits Ghazipur border Rakesh Tikait

गाजीपुर बार्डर राकेश टिकैत से मिलने पहुंचे सपा नेता

Sat, 13 Feb 2021 11:20 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Feb 2021 11:20 PM IST
विज्ञापन
SP leader visits Ghazipur border Rakesh Tikait
नजीबाबाद के विधायक हाजी तसलीम अहमद के नेतृत्व में गाजीपुर बॉर्डर पर राकेश टिकैत से मिले सपा नेता? - फोटो : NAZIBABAD
गाजीपुर बार्डर राकेश टिकैत से मिलने पहुंचे सपा नेता
विज्ञापन

नजीबाबाद। विधायक हाजी तसलीम अहमद, पूर्वमंत्री मूलचंद चौहान और सपा के जिलाध्यक्ष राशिद हुसैन ने कार्यकर्ताओं के साथ गाजीपुर बार्डर पहुंचकर किसान आंदोलन को समर्थन दिया।
भाकियू नेता राकेश टिकैत के नेतृत्व में चल रहे धरना प्रदर्शन को बिजनौर से पहुंचे सपा नेताओं ने समर्थन दिया। विधायक हाजी तसलीम अहमद, पूर्व मंत्री मूलचंद चौहान, सपा जिलाध्यक्ष राशिद हुसैन ने राकेश टिकैत से मिलकर पहले दिन से ही किसान आंदोलन को लेकर सपा द्वारा समर्थन में किए गए प्रदर्शनों से अवगत कराया। विधायक हाजी तसलीम अहमद ने कहा कृषि कानून अन्नदाता किसानों और आम जनता के लिए घातक है।
विज्ञापन

पूर्व मंत्री मूलचंद चौहान और सपा जिलाध्यक्ष राशिद हुसैन ने सरकार पर दिल्ली आंदोलन के नाम पर निर्दोष किसानों पर उत्पीड़न की कार्रवाई का आरोप लगाया। गाजीपुर बार्डर पहुंचे सपा नेताओं में सपा के विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष नईम मकरानी, अनवर खां मंसूब, नसीम राणा, शाहिद मलिक, एजाज अंसारी, मो. अरशद, कुशलपाल, लाल बहादुर सिंह, सिकंदर खान, मरगूब अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed