{"_id":"6011b2708ebc3e543d154d38","slug":"sp-inaugurates-women-s-help-desk-bijnor-news-mrt5224937143","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसपी ने किया महिला हेल्प डेस्क का उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसपी ने किया महिला हेल्प डेस्क का उद्घाटन
विज्ञापन

नगीना। एसपी डा.धर्मवीर सिंह ने बुधवार को थाना परिसर में बने नवनिर्मित महिला हेल्प डेस्क का फीता काटकर विधिवत उद्घाटन किया।
नगीना थाना कोतवाली परिसर में मिशन शक्ति योजना के अंतर्गत नवनिर्मित महिला हेल्प डेस्क का एसपी डा.धर्मवीर सिंह ने लोकार्पण व फीता काटकर उद्घाटन किया। इस मौके पर एसपी ने कहा कि महिला हेल्प डेस्क की स्थापना से उन पीड़ित महिलाओं को अपनी बात कहने का अधिकार मिलेगा जो पुरुषों के सामने अपनी व्यथा को सही से नहीं रख पाती थीं। उन्होंने बताया कि महिला हेल्प डेस्क में महिला कांस्टेबिल ही पीड़ित महिलाओं की समस्याओं को सुनकर उनका निराकरण कराएंगी।
इस मौके पर एसडीएम घनश्याम वर्मा, पुलिस क्षेत्राधिकारी राकेश श्रीवास्तव, तहसीलदार हामिद हुसैन, थाना प्रभारी निरीक्षक कृष्ण मुरारी दोहरे, पालिका चेयरपर्सन पति शेख खलीलुर्रहमान, हैंडीक्राफ्ट उद्यमी जुल्फिकार आलम भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय मंत्री अनूप बाल्मीकि, जिला उपाध्यक्ष कुंवर कृष्ण बलदेव सिंह, प्रमोद चौहान, काजी अरशद मसूद, मुफ्ती मोनिश हुसैन, शेख़ जमशेद आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।