फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   SP has suspended Sub Inspector in case of misbehaving with woman in Bijnor

इंसानियत शर्मसार: दरोगा ने वादी महिला से की ऐसी डिमांड, SP भी हैरान, लिया बड़ा एक्शन; होश उड़ा देगा ये मामला

Thu, 19 Oct 2023 07:15 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Thu, 19 Oct 2023 07:15 PM IST
सार

Bijnor News : एक दरोगा वादी महिला से बातों-बातों में मर्यादाएं लांघ गया। इतना ही नहीं दरोगा ने महिला से अनुचित डिमांड भी रखी। इसके बाद पीड़ित महिला ने एसपी से शिकायत कर मामले की जानकारी दी तो अधिकारी भी हैरान रह गए।

विज्ञापन
SP has suspended Sub Inspector in case of misbehaving with woman in Bijnor
दरोगा

विस्तार

बिजनौर में एक दरोगा ने केस की वादी महिला से बातों-बातों में खाकी ही नहीं बल्कि इंसानियत की मर्यादा को भी तोड़ दिया। महिला भी चुप रहने के बजाय मुखर हो गई और एसपी से मामले की शिकायत कर डाली। एसपी ने महिला दरोगा से मामले की प्राथमिक जांच कराई। जिसके आधार पर झालू चौकी प्रभारी को निलंबित कर दिया। दरअसल, दरोगा ने केस में दुष्कर्म की धारा बनाए रखने के लिए महिला से अनुचित मांग कर डाली थी। 

विज्ञापन


एसपी नीरज कुमार जादौन ने झालू चौकी प्रभारी धर्मेंद्र गौतम को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। बता दें कि बुधवार को झालू की रहने वाली एक महिला ने एसपी को शिकायती पत्र दिया था, साथ ही एक ऑडियो भी सौंपी। प्रार्थना पत्र में महिला ने कहा था कि उसने 12 सितंबर को अपने पति शुएब और ससुरालियों के खिलाफ केस दर्ज कराया। पति पर दुष्कर्म और गर्भपात कराने का भी आरोप लगाया।

विज्ञापन

हल्दौर थाने में यह केस दर्ज हुआ तो विवेचना की जिम्मेदारी झालू चौकी प्रभारी धर्मेंद्र गौतम को मिली। आरोप है कि केस में विवेचना के लिए दरोगा ने मसूरी के एक होटल में पहुंचकर जांच-पड़ताल की। पीड़िता भी अपनी एक दोस्त को लेकर वहां लेकर पहुंची। दोनों ही दरोगा की कार से मसूरी गए।

आरोप है कि लौटते हुए दरोगा ने देहरादून में पीड़ित से दुष्कर्म की धारा केस में बनाए रखने के लिए अनुचित मांग की। इसके बाद पीड़िता अपने चाचा के घर चली गई। जहां फिर से दरोगा का फोन पीड़िता के पास पहुंचा और बातों ही बातों में दरोगा अपनी मर्यादा भूल गए। फोन पर ही दरोगा ने महिला को बुलाने का प्रयास किया और फिर से अनुचित डिमांड रखी। जिसकी रिकॉर्डिंग सोशल मीडिया भी वायरल हो रही है।

यह भी पढ़ें: Blast In Factory: झूठ बोलकर बारुद के काम में लगाए थे मजदूर, लाशें देख बिलख पड़े परिजन, सच छिपा रहे अफसर

विज्ञापन

एक महिला ने अपने ससुरालियों के खिलाफ दुष्कर्म और दहेज उत्पीड़न आदि धाराओं में केस दर्ज कराया था, इस केस के विवेचक धर्मेंद्र के खिलाफ वादी महिला ने शिकायती की और ऑडियो भी सौंपी। ऑडियो में दरोगा ने महिला के साथ अमर्यादित बातें कही गईं। जिस पर दरोगा को निलंबित कर दिया गया है। - नीरज कुमार जादौन, एसपी

यह भी पढ़ें: 
दर्दनाक: कैंटर ने 20 मीटर तक घसीटा, कवि सौरभ जैन के भाई की मौत, पिता के नसीब में नहीं था बेटी के हाथ पीले करना

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed