फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   sought permission to run coaching center

कोचिंग सेंटर चलाने की अनुमति मांगी

Thu, 08 Jul 2021 11:25 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jul 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
sought permission to run coaching center
कोचिंग सेंटर चलाने की अनुमति मांगी
विज्ञापन

बिजनौर। कोचिंग सेंटर संचालकों ने आर्थिक तंगी व विद्यार्थियों को पढ़ाई में हो रहे नुकसान का हवाला देते हुए कोचिंग सेंटर चलाने की अनुमति देने की मांग की है। इस संबंध में डीआईओएस राजेश कुमार को ज्ञापन दिया है।
ज्ञापन में कोचिंग सेंटर संचालकों ने बताया कि पिछले डेढ़ साल से कोचिंग सेंटर बंद है। सेंटर संचालकों व अध्यापकों को इससे आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है। विद्यार्थियों की भी पढ़ाई का नुकसान हो रहा है। जिले में कोरोना केस न मिलने पर प्रदेश सरकार ने 90 प्रतिशत प्रतिष्ठानाें को खोल दिया है, इसलिए अब कोचिंग सेंटर चलाने की भी अनुमति मिलनी चाहिए। बताया कि प्रदेश सरकार ने पेट परीक्षा 20 अगस्त को रखी है। परीक्षा में करीब डेढ़ महीना ही बचा है और अभिभावक व विद्यार्थी उन पर कक्षाएं चलाने का दबाव बना रहे हैं।
विज्ञापन

कोचिंग सेंटर में 18 साल से अधिक आयु के बच्चे आते हैं जो आसानी से कोरोना से बचाव को गाइडलाइन का पालन कर सकते हैं। बताया कि सेंटर चलाने से पहले वे हर छात्र के अभिभावक से सहमति पत्र लेंगे, 50 प्रतिशत क्षमता के साथ ही विद्यार्थियों को बैठाएंगे, मास्क, सैनिटाइजर और पानी की बोतल को अनिवार्य करेंगे, कक्षाओं को हर दिन सैनिटाइज करेंगे और हर दिन विद्यार्थियों का तापमान लेकर रजिस्टर में अंकित किया जाएगा। इस दौरान भूपेंद्र कुमार, विकास चौधरी, पंकज, हिमांशु चौधरी, योगेंद्र चौधरी, कोमल आर्य, अंकित, विरेंद्र कुमार, विवेक कुमार, विपिन कुमार, रूपेश चौधरी, संदीप सैनी, सौरभ कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed