फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Sonam said that the kidnapping did not happen, had gone for a walk with the children

सोनम ने कहा अपहरण नहीं हुआ, बच्चों संग घूमने गई थी

Sun, 04 Jul 2021 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jul 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Sonam said that the kidnapping did not happen, had gone for a walk with the children
सोनम ने कहा अपहरण नहीं हुआ, बच्चों संग घूमने गई थी
विज्ञापन

बिजनौर। जिला पंचायत सदस्य सोनम चौधरी ने कहा कि उनका कोई अपहरण नहीं हुआ था। वह बच्चों के साथ पंजाब व हरियाणा घूमने गई थी। सोनम चौधरी ने शनिवार को जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव में वोट भी नहीं डाला था। सोनम के पति ने वीडियो वायरल करके सपा विधायक मनोज पारस, जिलाध्यक्ष राशिद हुसैन समेत पाच लोगों पर पत्नी व दो बच्चों के अपहरण करने का आरोप लगाया था। शनिवार की शाम पुलिस ने सोनम व उसके बच्चों को बेगावाला क्षेत्र से बरामद किया था।

नजीबाबाद थाने के गांव हकीमपुर निवासी बृजपाल सिंह ने शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसके भाई मदनपाल, उसकी पत्नी जिला पंचायत सदस्य सोनम चौधरी व दो बच्चों का अपहरण कर लिया गया हैं। मदनपाल किसी तरह आरोपियों के चंगुल से निकल आया। शनिवार को मदनपाल ने वीडियो वायरल करके आरोप लगाया कि उसका पत्नी सोनम व दो बच्चों का सपा विधायक मनोज पारस, विधायक के बेटे, जिलाध्यक्ष राशिद हुसैन व उनके बेटे व गांव रशीदपुर गढ़ी निवासी कालू ने अपहरण कर लिया। उन्हें आठ दस दिन तक पंजाब में रखकर उत्पीड़न किया। पत्नी व बच्चे अब भी आरोपियों के कब्जे में हैं। पुलिस ने सोनम चौधरी व बच्चों की तलाश में रावली क्षेत्र के कई घरों में तलाश की। शनिवार शाम बेगावाला क्षेत्र से पुलिस ने सोनम व उसे दोनों बच्चों को बरामद कर लिया। एसपी डा. धर्मवीर सिंह के मुताबिक सोनम ने पुलिस को बताया कि उसका व बच्चों का अपहरण नहीं किया गया। वह बच्चों के साथ हरियाणा व पंजाब घूमने गई थी। अपहरण की बात गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed