फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Somewhere the bride and groom are ill, somewhere the whole family gets fever

कोरोना महामारी ने बिगाड़ा शादियों का खेल : दूल्हा-दुल्हन बीमार, कहीं पूरे परिवार को बुखार

Mon, 26 Apr 2021 10:37 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Mon, 26 Apr 2021 10:37 PM IST
सार

- कोरोना महामारी और बुखार ने बिगाड़ा शादियों का खेल
- कई लोगों ने अपने रिश्तेदारों को ही शादी में आने से रोक दिया

विज्ञापन
Somewhere the bride and groom are ill, somewhere the whole family gets fever
wedding in corona - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना महामारी ने शादियों का खेल बिगाड़ दिया है। सोमवार को जिले में सबसे बड़ा सहालग था। 500 से ज्यादा शादी सोमवार को होनी थीं। कहीं तो दूल्हा दुल्हन के बीमार होने और कहीं परिजनों की बीमारी के चलते शादियां हटा दी गईं। कई जगह शादियों का दायरा सीमित कर दिया गया। शादियों में जाने से भी लोग बच रहे हैं। सोमवार के सहालग में कहीं शहनाई बजी तो कई जगह शादी हटने से रस्में पूरी नहीं हुईं।
विज्ञापन


जिले में सोमवार को बड़ा सहालग था। 500 से ज्यादा शादी समारोह के लिए सभी बैंक्वेट हॉल, खाना बनाने के लिए हलवाई, बैंड बाजे बुक थे। कोरोना महामारी में इन शादियों का खेल बिगाड़ दिया है। कई जगह दूल्हा दुल्हन के बीमार होने से शादी हटा दी गईं। कई जगह जिन परिवारों में शादी हो रही है उनके परिजनों की बीमारी के चलते शादी हटा दी गई।
विज्ञापन

कोरोना से बचने के लिए कई लोगों ने शादियों को सीमित कर दिया। जिन लोगों ने शादी के लिए पहले ही 500 से ज्यादा कार्ड बांट दिए थे, उन्होंने मोबाइल पर कॉल करके अपने रिश्तेदारों व परिचितों को बता दिया कि वे शादी में न आएं। ये लोग केवल दूल्हा दुल्हन के परिजनों को बुलाकर शादी की रस्म पूरी करने में लगे रहे।

कस्बा झालू निवासी सौरभ की सोमवार को शादी थी। शादी से पहले सौरभ व उसके परिजनों को तेज बुखार आ गया। सौरभ के परिजनों ने शादी की सारी तैयारी पूरी कर ली थीं। पर एक दिन पहले बीमारी के चलते शादी के कार्यक्रम को आगे बढ़ा दिया गया।

लड़की वालों से कह दिया गया कि जब बीमारी खत्म हो जाएगी तब शादी की रस्म पूरी होंगी। गांव नांगलजट में एक परिवार में सोमवार को शादी थी। परिवार के सभी सदस्यों को बुखार आ गया। यहां भी शादी की तैयारी पूरी कर ली गईं थीं। परिजनों ने शादी आगे हटा दी। यही हाल अन्य कई जगह हुआ। लोगों को कई जगह शादी हटानी पड़ी।

पंचायत चुनाव के बाद आलम ये है कि घर-घर में लोग बीमार पड़े हैं। बीमारी के चलते सोमवार को कहीं तो शहनाई बजी तो कई जगह शादी की रस्में पूूरी नहीं हो पाईं। शादी करने वाले परिवार बीमारी के चलते घरों में ही कैद रहे। मेहमान तो शादी में आने का तैयार ही नहीं हैं। कुछ जगह तो दूल्हा अपने पांच छह परिजन के साथ ही जाकर शादी करके दुल्हन ला रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed