फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Soldier dies after being hit by a vehicle

वाहन की चपेट में आकर सिपाही की मौत

Wed, 17 Feb 2021 12:44 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Feb 2021 12:44 AM IST
विज्ञापन
Soldier dies after being hit by a vehicle
वाहन की चपेट में आकर सिपाही की मौत
विज्ञापन

अफजलगढ़ (बिजनौर)। कोतवाली में तैनात पुलिसकर्मी की सोमवार को देर रात बस स्टैंड के पास पैदल जाते समय किसी वाहन की चपेट में आकर मौत हो गई। सिपाही कोतवाली में कंप्यूटर ऑपरेटर पद पर तैनात था।

जनपद बागपत के गांव बड़का निवासी 24 वर्षीय त्रिवेश वर्मा पुत्र अशोक वर्मा सिपाही थे और अफजलगढ़ कोतवाली में फरवरी 2019 से कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर तैनात थे। सोमवार रात वह नाइट ड्यूटी पर थे। करीब सवा 11 बजे वह किसी कार्य से पैदल ही जसपुर तिराहे पर गए थे। त्रिवेश वर्मा कोतवाली से कुछ ही दूरी पर किसी वाहन की चपेट में आ गए। दुर्घटना में त्रिवेश वर्मा की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर सीओ सुनीता दहिया तथा कोतवाल नरेश कुमार पुलिसबल सहित मौके पर पहुंचे ओर घटनास्थल का निरीक्षण किया। आसपास के लोगों से आवश्यक पूछताछ की। सीओ सुनीता दहिया ने बताया कि मृतक के शव का जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया है। सूचना पर मृतक के पिता सहित अन्य लोग मौके पर पहुंचे। त्रिवेश वर्मा की मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। वह माता-पिता का अकेला पुत्र था। उसकी एक बड़ी बहन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed