फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   sold all property before absconding

फरार होने से पहले सारी संपत्ति बेची

Fri, 14 Jan 2022 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jan 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
sold all property before absconding
फरार होने से पहले सारी संपत्ति बेची
विज्ञापन

नगीना/बिजनौर। लोगों की जमापूंजी लेकर फरार होने वाले अल फैजान म्यूचुअल बेनिफिट निधि लिमिटेड का मालिक मोहम्मद फैजी के खिलाफ शिकायतों का अंबार लग रहा है। अब तक दो सौ से ज्यादा लोगों ने उसके खिलाफ तहरीर दी गई है। वहीं आरोपी फरार होने से पहले अपनी सारी संपत्ति औने पौने दामों में बेच गया।
अल फैजान म्यूचुअल बेनिफिट निधि लिमिटेड की जिले में तीन शाखाएं थीं। नगीना की मुख्य शाखा के अलावा शेरकोट और धामपुर में भी शाखा खोलकर लोगों की रकम जमा की गई। अब अल फैजान म्यूचुअल का मालिक मोहम्मद फैजी खातेदारों के करोड़ों रुपये लेकर फरार होने से पहले अपनी सारी संपत्ति भी ओने - पौने दाम में बेच गया। उसने अपना मकान 6 लाख रुपये में बेचा, वहीं अपना एक प्लॉट भी वह अट्ठारह लाख में बेचकर रफूचक्कर हो गया। शक की गुंजाइश से बचने के लिए फैजी ने मोहल्ले में यह अफवाह फैला दी थी कि वह यह रकम पड़ोस में एक बड़ा मकान व शोरूम खरीदने के लिए इकट्ठा कर रहा है।
विज्ञापन

अल फैजान शाखा को वह करीब पिछले 10 वर्षों से चला रहा था। नगीना के मोहल्ला शाह जहीर में रहने वाले मोहम्मद फैजी के परिवार के बारे में आसपास के जिम्मेदार लोगों ने बताया कि इनके पिता मूल रूप से अफजलगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम मानिया वाला के रहने वाले थे। करीब 25 वर्ष पहले पेशे से वकील फैजी के पिता अपने परिवार को लेकर नगीना के विश्नोई सराय में किराए के मकान पर आकर रहने लगे थे। बताया जाता है कि बाद में वह कई वर्षों तक मोहल्ला शाह जहीर में दो अलग-अलग मकानों में किराए पर रहे तथा बाद में अपना मकान बना लिया। मोहल्ले के जिम्मेदार लोगों की अगर माने तो करीब 40 वर्षीय मोहम्मद फैजी के व्यवहार व आचरण को देखकर कोई व्यक्ति यह सपने में भी नहीं सोच सकता कि यह व्यक्ति इतनी बड़ी घटना को अंजाम दे सकता है। नगीना की जनता की खून पसीने की कमाई को एक पल में ही लेकर रफूचक्कर हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पड़ताल कर सील होगी शाखा
अल फैजान शाखा में अभी तक सील नहीं लगाए जाने के संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक कृष्ण मुरारी दोहरे का कहना है कि आला अधिकारियों के निर्देश पर पहले शाखा को खोल कर अंदर से देखा जाएगा, उसके बाद सील लगाने की प्रक्रिया होगी। थाना प्रभारी ने बताया कि अब तक करीब 200 से अधिक खातेदारों की तहरीर प्राप्त हो गई है। उन्होंने बताया कि दो एजेंटों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
--------
बर्बाद हो गए मेहनत मजदूरी करने वाले लोग
मोहल्ला लाल सराय में रहने वाले मनोज कुमार ने बताया कि वह मूंग की दाल का ठेला लगाकर अपने परिवार का जीवन यापन करता है। उसने अल फैजान की शाखा में अपनी पत्नी बीना और खुद का खाता खुलवा रखा था। जिसमें करीब एक लाख बीस हजार रुपये उसे आगामी फरवरी माह में मिलने थे लेकिन उससे पहले ही शाखा का मालिक फरार हो गया। बताया कि इतनी मोटी रकम डूबने से वह सड़क पर आ गया है।
बोझा ढो कर कमाई रकम डूबी
नगर के मोहल्ला खजूर वाली मस्जिद के पास रहने वाले नौशाद अहमद ने बताया कि वह पल्लेदारी करके अपने परिवार का पेट पालता है। काफी मेहनत करने के बाद एक एक रुपये जोड़कर जमा कराता था। अल फैजान शाखा बंद होने से उसके 38 हजार रुपये डूब गए।
बेटी की शादी को जमा की थी रकम
नगर के मंडी मॉल गंज में सब्जी बेचने वाले नसीम अहमद उर्फ कल्लू ने बताया कि उसने लड़की की शादी के लिए 80 हजार रुपये की एफडी करा रखी थी। फरवरी माह में उसे 88 हजार रुपये मिलने थे। अब बेटी की शादी के लिए रकम का इंतजाम कहां से होगा।
बेटी की शिक्षा के लिए जमा कराए थे रुपये
नगर के मोहल्ला खुर्रम अली सराय निवासी धर्मेंद्र ने बताया कि वह मजदूरी करके अपने परिवार को पालता है। उसने अपनी बिटिया अंशिका के नाम से उसकी पढ़ाई आदि के लिए एक खाता खोल रखा था जिसमें उसकी 34 हजार रुपये की रकम डूब गई।
चार खातों में जमा की थी रकम
नगीना अकबराबाद चौराहे पर टायर पंक्चर की दुकान करने वाले कसीम अहमद ने बताया कि उसने अपनी बेटी के विवाह के लिए शाखा में 4 खाते खोल रखे थे। जिसमें उसके करीब 90 हजार रुपये जमा थे। शाखा बंद होने से अब उसके सामने बेटी की शादी कैसे होगी यह संकट आ खड़ा हो गया है।

बिटिया की शादी को जोड़े रुपये भी डूब गए
नगीना के हिंदू इंटर कॉलेज के सामने नाई की दुकान चलाने वाले महेश कुमार ने बताया कि उसने शाखा में एक एफडी बिटिया की शादी के लिए करा रखी थी। जिसमें मार्च माह में उसे 25 हजार रुपये मिलने थे। लेकिन उसकी सारी रकम डूब गई।
रेत बजरी का काम करके कमाए रुपये भी चले गए
रेत बजरी का काम करने वाली अबरार अहमद ने बताया कि अल फैजान शाखा में उसका लाखों रुपया जमा था। शाखा मालिक के फरार होने से उसे गहरा धक्का लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed