{"_id":"610441128ebc3e5f0f601112","slug":"solar-lights-will-be-installed-in-phc-chc-bijnor-news-mrt5497555125","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएचसी, सीएचसी में लगेंगी सोलर लाइटें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएचसी, सीएचसी में लगेंगी सोलर लाइटें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीएचसी, सीएचसी में लगेंगी सोलर लाइटें
बिजनौर। प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम के अंतर्गत जिले के सभी प्राथमिक एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में सोलर लाइटें लगवाई जाएंगी। इसके अलावा ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में सद्भाव मंडप निर्मित कराने तथा अल्पसंख्यक बाहुल्य क्षेत्रों में खेल मैदान बनाने की कार्य योजना तैयार की जाएगी।
जिले में कुल 24 प्राथमिक और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्थित हैं। कलक्ट्रेट सभागार में प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम से संबंधित बैठक लेते हुए जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम के अंतर्गत चिह्नित संख्या बाहुल्य क्षेत्रों (नगरीय एवं ग्रामीण) टाउन एरिया तथा क्लस्टर, जिसमें अल्पसंख्यकों की आबादी 25 प्रतिशत तक है, इनमें जन उपयोगी अभिनव परियोजना को लागू किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अभिनव परियोजनाओं में सद्भाव मंडप, आवासीय विद्यालय, स्मार्ट क्लास सुविधा, संचालित विद्यालय में अतिरिक्त शिक्षण कक्षों, पूर्व से निर्मित आईटीआई, पॉलिटेक्निक में अतिरिक्त वर्कशॉप हॉल, लेक्चर थियेटर तथा प्रशिक्षण केंद्र का निर्माण, विश्वविद्यालयों में प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए आवासीय कोचिंग, कामकाजी महिलाओं के लिए हॉस्टल, हुनर हाट, कृषि उपजों के लिए मार्केट शेड/हॉट पैड स्वास्थ्य सुविधाओं के उच्चीकरण आदि कार्यों को संचालित किया जाएगा।
उन्होंने जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी को निर्देश दिए कि इस योजना के अंतर्गत जिले के सभी प्राथमिक एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में सोलर लाइटें लगवाने तथा एसडीएम और बीडीओ से संपर्क कर सद्भाव मंडप निर्मित कराने के लिए स्थानों का चिह्निकरण करने, अल्पसंख्यक बाहुल्य क्षेत्रों में खेल मैदान बनाने की कार्य योजना तैयार करने के निर्देश दिए। ये भी निर्देश दिए कि निर्धारित समय में कार्य योजना तैयार कर शासन को स्वीकृति के लिए प्रेषित करें। जिलाधिकारी ने प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम के अंतर्गत विभागों से प्राप्त होने वाली कार्य योजना वर्ष 2021-22 की समीक्षा करते हुए पाया कि माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा 312 हाईस्कूल एवं इंटर कॉलेजों में सौर ऊर्जा की स्थापना तथा एक विद्यालय में चहारदीवारी कराई जाएगी।
विज्ञापन
माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज सरकड़ा निष्प्रयोज्य घोषित भवन का निर्माण, राजकीय आईटीआई बिजनौर में अतिरिक्त वर्कशॉप, अतिरिक्त लैक्चर थियेटर तथा आईटी लैब का निमार्ण तथा कार्यक्रम विभाग के अंतर्गत 36 आंगनबाड़ी केंद्र भवनों का निर्माण कराने के लिए 1820.71 लाख रुपये की कार्य योजना तैयार की गई है। सभी परियोजनाओं के लिए भूमि उपलब्ध है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्वीकृति प्राप्त होने के बाद सभी निमार्ण कार्यों गुणवत्तापूर्वक समय से पूरा कराएं। इस अवसर पर सीडीओ कामता प्रसाद सिंह, एडीएम प्रशासन भगवान शरण दास, जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला पंचायत राज अधिकारी सतीश कुमार सहित सभी ईओ आदि अधिकारी मौजूद रहे।